- अंक 1 वाले लोग 13 जून को वाहन सावधानी से चलाएं, अंक 2 वाले लोग खानपान का विशेष ध्यान रखें
दैनिक भास्कर
Jun 12, 2020, 06:10 PM IST
शनिवार, 13 जून का मूलांक 4, भाग्यांक 5, दिन अंक 8, मासांक 6 और चलित अंक 5 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 8 की अंक 4 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति और अंक 5 के साथ विरोधी युति बनी है, अंक 6 की अंक 4 के साथ विरोधी युति और अंक 5 की अंक 4 के साथ मित्र युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार, 13 जून का दिन…
अंक 1- नई फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आगे बढ़ें, समय ठीक है। अचानक धनलाभ हो सकता है। चोट और दुर्घटना संबंधी खास ध्यान रखें, वाहन सावधानी से चलाएं।क्या करें- कबूतरों को दाना डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 2- तेल-तिलहन के कारोबारियों के लिए लाभ की स्थिति रह सकती है। ऐश और आराम के सामानों पर खर्च कर सकते हैं। खानपान में पर्याप्त सावधानी बरतें।
क्या करें- सफेद रसदार मिठाई दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 3- झूठ बोलने से बचें, अन्यथा अपना ही नुकसान कर लेंगे। लंबे समय से अटके काम सहजता से हो जाएंगे। तनाव का खत्म हो सकता है।
क्या करें- गणेश भगवान को मोटी बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 4– अनाज के थोक कारोबारी लाभ कमा सकते हैं। कोई खास व्यक्ति संपर्क कर सकता है या मिल सकता है। गाड़ी ध्यान से चलाएं।
क्या करें- शनि देव को काले कपड़े में काले तिल भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 5- कपड़ों के निर्यताकों को बड़ा आर्डर मिल सकता है। मेहमान आ सकते हैं। दांत के दर्द से राहत मिल सकती है।
क्या करें- भैरव बाबा को चोला चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 6- आपको कार्यक्षमता दूसरों को प्रभावित कर सकती है। भूमि संबंधी सौदा लाभ दे सकता है। रोग से मुक्ति संभव है।
क्या करें- हनुमानजी को गुड़-चना का भोग लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 7- लोगों को अपनी बात समझाने में सफल रह सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में निकटता बढ़ सकती है। मानसिक स्थिरता रहेगी।
क्या करें- सूर्यदेव को अर्घ्य देकर वह जल माथे के लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
अंक 8- विदेश यात्रा के कार्यक्रम में बाधा आ सकती है। व्यर्थ का खर्च परेशानी में डाल सकता है। गाड़ी ध्यान से चलाएं।
क्या करें- गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 9- करियर में स्थिरता आ सकती है। युवा वर्ग के लिए एडमिशन और साक्षात्कार संबंधी अनुकूलता रह सकती है। सुकून रह सकता है।
क्या करें- देवी मां के मंत्रों का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद