May 19, 2024 : 3:00 AM
Breaking News
MP UP ,CG

होमगार्ड पर कार्रवाई न होने से नाराज लड़की सीएम हाउस के पास टावर पर चढ़ी, लोग पास आने लगे तो बोली- यहीं से कूद जाऊंगी, बड़ी मुश्किल से नीचे आई

भोपाल38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस लड़की से बातचीत कर उसे नीचे उतरने का प्रयास कर रही।

  • आरोप लगाए- होमगार्ड जवान पर मामला दर्ज कराने के बाद से ही पुलिस उसे धमका रही
  • आरोपी ने पीड़िता से 60 हजार रुपए भी लिए, वीआईपी रोड बुलाकर अश्लील हरकत भी की

भोपाल के कोहेफिजा थाने में होमगार्ड जवान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने वाली लड़की ने पुलिस पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। होमगार्ड पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार शाम वह सीएम हाउस के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब 80 फीट से अधिक ऊंचाई पर पहुंचने पर लोगों की नजर उस पर पड़ी। लड़की कार्रवाई की मांग पर अड़ गई। काफी मशक्कत के बाद देर शाम पुलिसकर्मियों ने फायर ब्रिगेड की मदद से उसे सही-सलामत नीचे उतर लिया।

श्यामला हिल्स पुलिस ने उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। 27 साल की लड़की जहांगीराबाद में रहती है। वह प्राइवेट जॉब करती है। उसके दोस्त ने बताया कि आकाश नाम के होमगार्ड से लड़की की जान-पहचान है। वह एक अधिकारी की गाड़ी चलाता है। लड़की ने आकाश को 60 हजार रुपए उधार दिए थे। पांच दिन पहले उसने वीआईपी रोड पर उसके साथ गलत हरकत भी की।

लड़की ने कोहेफिजा पुलिस थाने में होमगार्ड के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज कराया है। इसके बाद से ही पुलिस उसे परेशान कर रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की जगह उस पर ही मामला वापस लेने का दबाव डाल रही है। इसी से परेशानी होकर वह शाम करीब 4 बजे पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

घर आकर धमका रही पुलिस
पीड़िता के दोस्त ने आरोप लगाए कि अब पुलिस उसे इस मामले में मामला वापस लेने के लिए धमका रही है। मामले की जांच कर रही महिला अधिकारी रिचा त्रिपाठी अब उसे ही परेशान कर रहीं हैं। पुलिस अब उसके घर आकर उसे और उसके दोस्तों को भी परेशान कर रही है।

हां, कर लेंगे गिरफ्तारी
रिचा त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे देख रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी भी हो जाएगी। अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने के सवाल पर उन्होंने फोन काट दिया।

Related posts

गोरखपुर से पूरे देश में सप्लाई हो रही नकली नोट:बांग्लादेश से बिहार होते हुए आ रही नकली नोटों की खेप, गोरखपुर बना हब; IB ने जांच के लिए शहर में डाला डेरा

News Blast

हाईटेक रथ से प्रचार करेगी भाजपा, रोज एक लाख रुपए तक का खर्च; बिहार से मध्यप्रदेश आएंगे रथ

News Blast

शादी की खुशियां मातम में बदली:वरमाला कार्यक्रम के बाद छत पर सो रहे दूल्हे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, पत्नी के पहले पति पर संदेह

News Blast

टिप्पणी दें