May 17, 2024 : 11:02 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार की नाकामी के कारण प्रवासी मजदूरों ने दिल्ली छोड़ी : गौतम गंभीर

नई दिल्ली12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की ई-बुक का किया लोकार्पण

कोरोना संकट के समय “सेवा ही संगठन“ मंत्र के साथ पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों से संकलित ई-बुक का लोकार्पण बुधवार को किया किया। कड़कड़डूमा में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद गौतम गंभीर, और प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया।

इस अवसर पर विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष अभय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मोनिका पंत, विधायक ओम प्रकाश शर्मा, अनिल बाजपेई, प्रदेश प्रवक्ता टीना शर्मा, पूर्वी दिल्ली नगर निगम महापौर निर्मल जैन, ई-बुक कार्यक्रम संयोजन के सह प्रभारी हर्ष मल्होत्रा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संकट के समय दिल्ली में गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा कर जो उत्कृष्ट कार्य किया है वह बेहद ही सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिना किसी देरी के सेवा कार्यक्रमों को शुरू किया जिसका परिणाम है कि दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक करोड़ से ज्यादा फूड पैकेट, 32 लाख से ज्यादा राशन किट, मास्क, सैनिटाइजर, काढ़े के पैकेट का वितरण किया।

दिल्ली सरकार की नाकामी के कारण प्रवासी मजदूर दिल्ली छोड़ कर जा रहे थे तब भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें हर संभव सहायता पहुंचाई सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि हमें बहुत गर्व है कि हमारे पास ऐसे संगठन मंत्री सिद्धार्थन हैं जिन्होंने पिछले 6 महीनों में प्रतिदिन जनता के बीच में जाकर उनकी सेवा की है और भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि असली देशभक्ति लोगों की सेवा करना ही है।

Related posts

ट्रांसजेंडरों को भी महिलाओं के समान कानूनी संरक्षण देने की मांग, चीफ जस्टिस बोले, यह अच्छी याचिका है, केंद्र से जवाब मांगा

News Blast

टॉप-6 महंगे बैट्समैन में 5 कैप्टन, इनमें धोनी का एक रन सबसे महंगा 7.5 लाख रु. में पड़ा

News Blast

रिकॉर्ड तोड़ ठंड: पंजाब में 2 डिग्री टेम्परेचर, 50 साल का रिकॉर्ड टूटा; MP और राजस्थान में बारिश के आसार

Admin

टिप्पणी दें