May 21, 2024 : 4:56 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

रिकॉर्ड तोड़ ठंड: पंजाब में 2 डिग्री टेम्परेचर, 50 साल का रिकॉर्ड टूटा; MP और राजस्थान में बारिश के आसार

[ad_1]

Hindi NewsNational6 In Haryana, 15 In Delhi, 50 Year Record Broken In Punjab, Rain Likely In Madhya Pradesh And Rajasthan

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीएक घंटा पहले

कॉपी लिंक

फोटो हिमाचल में लाहौल स्पीति के कारधांग गांव की है। यहां भारी बर्फबारी से टूरिस्ट खुश हैं, लेकिन बेसिक फैसिलिटीज की कमी के चलते स्थानीय लोग परेशान हैं।

सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। लद्दाख के द्रास में तापमान माइनस (-)26.8 डिग्री और कश्मीर गुलमर्ग में -9 डिग्री पहुंच गया है। इन इलाकों में 4-5 जनवरी तक बर्फबारी के आसार हैं। दिल्ली में सर्दी ने 15 साल, हरियाणा में 6 साल और पंजाब में 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली में आज बारिश हुई है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों में बारिश होने से तापमान और गिरने के आसार हैं।

दिल्ली में बारिश और घना कोहरासाल के पहले दिन दिल्ली के लोगों को जबरदस्त ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ा। दिल्ली में तापमान 1.1 डिग्री तक गिर गया। ये पिछले 15 साल में सबसे कम है। इससे पहले आठ जनवरी 2006 को मिनिमम टेम्परेचर 0.2 डिग्री दर्ज किया गया था। पिछले साल जनवरी में 2.4 डिग्री रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार शीतलहर के आसार हैं। दिल्ली और आसपास के इलाकों में घना कोहरा भी रहेगा। कई इलाकों में शनिवार को बारिश भी हुई है। शनिवार को तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली के कई इलाकों में आज हल्की बारिश हुई। सुबह 8.30 बजे की फोटो जनपथ की है।

दिल्ली के कई इलाकों में आज हल्की बारिश हुई। सुबह 8.30 बजे की फोटो जनपथ की है।

शुक्रवार की फोटो राजपथ इलाके की है।

शुक्रवार की फोटो राजपथ इलाके की है।

राजस्थान के माउंट आबू में 4 दिन बाद माइनस से ऊपर आया तापमानराजस्थान के माउंट आबू का तापमान माइनस से जीरो पर आ गया है, लेकिन चूरू में अभी माइनस में ही है। यहां पारा माइनस 0.2 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में 24 घंटे में मिनिमम तापमान 4.1 डिग्री बढ़कर बीती रात 8.7 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिन प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।

माउंट आबू ने माइनस 4.4 डिग्री टेम्परेचर में स्टूडेंट्स ने योग किया।

माउंट आबू ने माइनस 4.4 डिग्री टेम्परेचर में स्टूडेंट्स ने योग किया।

मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर में बारिश के आसार, ग्वालियर-चंबल में गिर सकते हैं ओलेशनिवार-रविवार को मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव हो सकता है। शनिवार को झाबुआ, नीमच, ग्वालियर और चंबल संभाग में बारिश हो सकती है। रविवार को भोपाल, उज्जैन, इंदौर संभागों में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। ग्वालियर-चंबल संभागों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

ग्वालियर में शुक्रवार दोपहर में भी धुंध छाई रही।

ग्वालियर में शुक्रवार दोपहर में भी धुंध छाई रही।

पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा, पारा माइनस 0.2 डिग्रीठंड ने पंजाब में 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1970 में 20 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच पंजाब में रात का औसत पारा 2 डिग्री पर पहुंच गया था। इस बार भी पारा ऐसा ही रहा है, औसतन 2 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। तब भी बठिंडा सबसे ठंडा था और इस बार भी -0.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा है।

बठिंडा में घना कोहरा भी छाया हुआ है।

बठिंडा में घना कोहरा भी छाया हुआ है।

हरियाणा: हिसार में 9 साल बाद पारा लगातार दूसरे दिन माइनस मेंनए साल के पहले दिन हरियाणा में ठंड ने पिछले 6 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 8 डिग्री कम है। इससे पहले 6 जनवरी 2014 को यहां मिनिमम टेम्परेचर -2.1 डिग्री दर्ज किया गया था। हिसार देश के मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। वहां तापमान लगातार दो दिन माइनस में रहने का रिकॉर्ड 9 साल में टूटा है। इससे पहले 2011 में 25 और 26 दिसंबर को पारा माइनस में था।

सोनीपत के राई में धुंध से विजिबिलिटी जीरो हो गई।

सोनीपत के राई में धुंध से विजिबिलिटी जीरो हो गई।

शिमला में नहीं बची बर्फ, कुफरी और नारकंडा जा रहे पर्यटकशिमला में अब बर्फ नहीं बची है। इसलिए अब पर्यटक कुफरी और नारकंडा की तरफ जाने लगे हैं। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या मे सैलानी इन जगहों पर पहुंचे। इससे होटल और पर्यटन से जुड़ा कारोबार भी बढ़ा है। होटल मालिकों का मानना है कि अगर अगले कुछ दिनों में बर्फ गिरती है तो बिजनेस बढ़ेगा।

फोटो शिमला की ढली टनल के बाइपास की है।

फोटो शिमला की ढली टनल के बाइपास की है।

बिहार में गया सबसे ठंडा, पहाड़ी बर्फीली हवाएं चलेंगीउत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाएं पश्चिमी उत्तरप्रदेश तक पहुंच चुकी हैं। शनिवार शाम तक इनके बिहार पहुंचने की संभावना है, जिससे यहां के कई जिलों का पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे में पटना और गया में रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई। इससे ठंड बढ़ी है। 5.6 डिग्री के साथ गया सबसे ठंडा रहा। पटना में भी मिनिमम टेम्परेचर में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

[ad_2]

Related posts

नेपाल के साथ 98% सीमाएं तय; लेकिन चीन का हमारी 43,180 और पाकिस्तान का 78 हजार वर्ग किमी पर कब्जा, ये तीन स्विट्जरलैंड के बराबर

News Blast

मरीज पढ़ती रही चालीसा:एम्स में महिला को बिना बेहोश किए ही की सर्जरी

News Blast

कोरोना से 24 घंटे में दो मरीजों की मौत, 282 केस आए, 278 ठीक होकर घर पहुंचे

News Blast

टिप्पणी दें