May 21, 2024 : 7:53 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के 12 राज्यों के 100 जंगलों में आग फैली, 10 लाख से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर; ब्राजील के जंगलों में लगी आग पराग्वे तक पहुंची

  • Hindi News
  • International
  • Fire Spread To 100 Forests In 12 States Of The US, Forcing More Than 1 Million People To Leave Home; Fire In Brazil’s Pentanal Forests Reaches Paraguay

वॉशिंगटन8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फोटो अमेरिका के कैलिफोर्निया सेंट हेलेना की है। यहां आग की चपेट में आकर कई घर जल गए।

  • अमेरिका में आग से सबसे प्रभावित कैलिफोर्निया और ओरेगन है, इन दो राज्यों में जंगल की आग 4250 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली
  • ब्राजील में दुनिया का सबसे बड़ा वेटलैंड जंगल है, लेकिन भयावह आग के कारण जमीन की नमी खत्म हो गई है

दुनिया के तीन देश अमेरिका, ब्राजील और पराग्वे वैश्विक महामारी के दौर में वाइल्ड फायर (जंगल की आग) से जूझ रहे हैं। अमेरिका में पिछले एक माह से आग लगी हुई है, जो 12 पश्चिमी राज्यों में 100 से ज्यादा जंगलों में फैल गई है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य कैलिफोर्निया और ओरेगन है। इन दो राज्यों में जंगल की आग 4250 वर्ग किमी क्षेत्र में फैल गई है। दोनों राज्यों के करीब 10 लाख लोगों को घर छोड़ना पड़ा है।

मंगलवार रात अमेरिका के उत्तर कैलिफोर्निया की वाइन काउंटी में आग भड़क गई। इसकी चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 70 हजार लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि 15 हजार से ज्यादा दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं। हेलीकॉप्टर और हवाई जहाज की मदद ली जा रही है। समुद्र के किनारे के इलाकों में 70-80 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इससे आग और तेजी से फैल रही है।

ब्राजील: आग में जले सैकड़ों जानवर
ब्राजील के पेंटानल के जंगलों में लगी भीषण आग से सैंकड़ों जानवरों की मौत हो गई है। ब्राजील में दुनिया का सबसे बड़ा वेटलैंड जंगल है। लेकिन इस भयावह आग के कारण जमीन की नमी खत्म हो गई है। ब्राजील में फैली आग पराग्वे तक पहुंच गई है।

ब्राजील के पेंटानल के जंगल में से झुलस कर मरे एक मगरमच्छ के पास खड़े गिद्ध।

ब्राजील के पेंटानल के जंगल में से झुलस कर मरे एक मगरमच्छ के पास खड़े गिद्ध।

पराग्वे: राजधानी के ऊपर छाया धुआं
पराग्वे में आग बुधवार को भड़क गई। इसका धुआं राजधानी असंसियन के ऊपर छा गया। यह आग ब्राजील से होते हुए यहां पहुंची। आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। यदि यह आग समय पर न बुझी तो यह बोलिविया तक पहुंच सकती है।

जंगल में आग लगने के बाद पराग्वे की राजधानी राजधानी असंसियन के ऊपर कुछ इस तरह धुआं फैला नजर आया।

जंगल में आग लगने के बाद पराग्वे की राजधानी राजधानी असंसियन के ऊपर कुछ इस तरह धुआं फैला नजर आया।

Related posts

वर्जीनिया के मार्स सेंटर से लॉन्च हुआ कार्गो स्पेसक्राफ्ट; 2 दिन बाद स्पेस स्टेशन से जुड़ेगा, यहां 3630 किलो कार्गो पहुंचाएगा

News Blast

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, जानिए कैसे मातम में बदल गईं शादी की खुशियां

News Blast

नेपाल की संसद में नए नक्शे को संविधान में शामिल करने के लिए बिल पेश, मानचित्र में भारत के 3 इलाकों का जिक्र

News Blast

टिप्पणी दें