May 19, 2024 : 3:02 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

लूट का विरोध करने पर कारोबारी को मारी गोली, घायल कारोबारी मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती

नई दिल्ली12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जीटीबी एन्क्लेव इलाके में लूट का विरोध करने पर एक व्यापारी को गोली मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए इस शख्स को मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के मद्देनजर पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है। हालांकि, अभी आरोपियों के बारे में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने बताया मनीष अग्रवाल और अरुण अग्रवाल सगे भाई हैं। इनकी चावड़ी बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। दोनों बीती रात दुकान बंद कर स्कूटी से गाजियाबाद रामप्रस्थ स्थित अपने घर जा रहे थे। मनीष अग्रवाल के हाथ मे रुपये से भरा बैग था और वह दोनों भाई शाहदरा फ्लाईओवर से नीचे उतरने वाले थे। जब इनकी स्कूटी श्याम लाल कॉलेज के नजदीक पहुंची, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको जबरन रुकवा लिया और मनीष के हाथ से बैग छीनने लगे। इस बात का विरोध करने पर बदमाश ने मनीष के पेट में गोली मार दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह वारदात फ्लाईओवर पर रात करीब 8 बजे हुई। इस घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस को मामले की सूचना हॉस्पिटल से ही मिली थी।

Related posts

गुड़गांव में मास्क न पहनने वालों पर पुलिस की सख्ती, 6 हजार लोगों के चालान कटे

News Blast

घर में घुसकर महिला को धमकी देकर 50 हजार वसूलने की कोशिश में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

News Blast

सीएम की पहल:बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए केजरीवाल ने पीएम को लिखा पत्र

News Blast

टिप्पणी दें