April 27, 2024 : 9:38 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

सीएम की पहल:बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए केजरीवाल ने पीएम को लिखा पत्र

नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा - Dainik Bhaskar

पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा

पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने ने कहा कि जिस समय पर्यावरण संरक्षण का भाव अंतरराष्ट्रीय विमर्श में भी नहीं था, उस समय सुंदरलाल बहुगुणा ने समूचे विश्व पर आने वाले खतरे को भांपते हुए स्वयं को पर्यावरण की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उनके द्वारा शुरू किया गया चिपको आंदोलन उत्तर भारत में हिमालय से शुरू होकर दक्षिण में कर्नाटक तक पहुंचा।

सीएम ने कहा कि हमने दिल्ली विधानसभा में सुंदरलाल बहुगुणा की तस्वीर लगवाई है, ताकि उनका जीवन और उनके द्वारा पर्यावरण सुरक्षा के लिए शुरू किया गया यज्ञ, दिल्ली के नीति नियंत्रण के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन करता रहे। दिल्ली सरकार की ओर से मेरा अनुरोध है कि सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाए।

खबरें और भी हैं…

Related posts

MP : बड़े पैमाने पर होगा प्रशासनिक फेरबदल, तबादलों पर मंथन, भ्रष्ट अधिकारियों की निकाली जा रही कुंडली

News Blast

बीजिंग में 9 और मामले सामने आए, तीन दिन में 57 नए केस- अब सख्ती; दुनिया में अब तक 78.59 लाख संक्रमित

News Blast

मारुति चेयरमैन बोले- देश मैन्युफैक्चरिंग हब बन सकता है बशर्ते महंगी बिजली से राहत, टैक्स में छूट और जरूरी संसाधन सस्ते हों

News Blast

टिप्पणी दें