May 15, 2024 : 4:35 PM
Breaking News
बिज़नेस

कारोबार के आखिरी दिन बीएसई ऊपरी स्तर से 564 अंक नीचे बंद, हैप्पिएस्ट माइंड्स भी 4 प्रतिशत टूटा लेकिन फार्मा स्टॉक्स में रही शानदार रैली

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: September 18 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • कल बीएसई 323 अंक नीचे 38,979 पर और निफ्टी 85 अंकों की गिरावट के साथ 11,519 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 166 अंक नीचे 11,051 पर बंद हुआ था।

शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई 134.03 अंकों की गिरावट के साथ 38,845.82 पर और निफ्टी 11.15 अंक नीचे 11,504.95 पर बंद हुआ। बीएसई 220.57 अंक ऊपर 39,200.42 पर और निफ्टी 64.55 अंक ऊपर 11,584.10 पर खुला था। दिनभर की बढ़त को बाजार ने दोपहर के बाद गंवाई और बीएसई दिन के ऊपरी स्तर से 564 नीचे बंद हुआ। बाजार में हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी हैप्पिएस्ट माइंड्स का शेयर भी बीएसई में 3.38 फीसदी नीचे बंद हुआ।

आज सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग शेयरों पर रहा।निफ्टी बैंकिंग इंडेक्स 1.29 फीसदी गिरकर 22,031.70 पर बंद हुआ। इसमें एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का शेयरों में 2-2 फीसदी की गिरावट रही। हालांकि फार्मा शेयरों में आज शानदार रैली रही और निफ्टी फार्मा इंडेक्स 4.98 फीसदी ऊपर 12,320.90 के स्तर पर बंद हुआ। इसमें डॉ रेड्‌डीज के शेयर में 10 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। जबकि सिप्ला ​​​​​​का शेयर 7 फीसदी ऊपर बंद हुआ। इसके अलावा भारती इंफ्राटेल और अदानी पोर्ट के शेयर में भी 3-3 फीसदी की बढ़त रही।

आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनी बंद भाव बढ़त (%)
डॉ. रेड्‌डीज 5,306.00 9.92
सिप्ला 804.90 7.11
अदानी पोर्ट 359.10 3.76
भारती इंफ्राटेल 496.85 3.73
महिंद्रा एंड महिंद्रा 654.95 2.85

आज के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

कंपनी बंद भाव गिरावट (%)
एचडीएफसी बैंक 1,058.90 2.28
श्री सीमेंट 19,490.75 2.00
बजाज फिनसर्व 5,896.00 1.85
कोटक महिंद्रा बैंक 1,281.00 1.85
मारुति 6,956.75 1.82

बीएसई पर करीब 49 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 159 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,910 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,308 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,431 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 164 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 56 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 290 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 228 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.47 फीसदी गिरकर 130.40 अंक नीचे 27,902.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ 166.65 अंक नीचे 11,081.00 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी भी 0.84 फीसदी गिरकर 28.48 पॉइंट नीचे 3,357.01 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.57 फीसदी बढ़त के साथ 18.57 अंक ऊपर 3,289.00 पर बंद हुआ था। यूके, जर्मनी और फ्रांस का बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ था।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52,12,686 हो गई है। इनमें 10,17,717 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 41,09,828 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 84,404 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 30,349,591 हो चुकी है। इनमें 950,555 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 202,213 हो चुकी है।

क्लोजिंग बेल : बीएसई 134.03 अंकों की गिरावट के साथ 38,845.82 पर और निफ्टी 11.15 अंक नीचे 11,504.95 पर बंद हुआ।

03:30 PM बीएसई में हैप्पिएस्ट माइंड्स का शेयर 3.38 फीसदी नीचे बंद हुआ।

02:44 PM बीएसई 266.63 अंक नीचे 38,713.22 पर और निफ्टी 47 अंकों की गिरावट के साथ 11,469.10 पर कारोबार कर रहा है।

01:40 PM निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 2.38 फीसदी की बढ़त है। इसमें ओबेराय रियल्टी का शेयर 4 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

11:17 AM बीएसई 11.91 अंकों की बढ़त के साथ 38,991.76 पर और निफ्टी 27.35 अंक ऊपर 11,543.45 पर कारोबार कर रहा है।

11:16 AM डॉ रेड्‌डीज के शेयर में 8 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

10:05 AM निफ्टी में गिरने वाले स्टॉक्स ; हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयर में 1.33 फीसदी की गिरावट है।

10:04 AM निफ्टी में बढ़ने वाले स्टॉक्स ; सिप्ला के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

09:50 AM ​​​​​​ बीएसई मिडकैप में शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 10 में गिरावट है। नेटको फार्मा का शेयर 11 फीसदी से ऊपर कारोबार कर रहा है।

दूसरी तिमाही में एडवांस टैक्स कलेक्शन में 25.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह एक लाख 59 हजार 57 करोड़ रुपए रहा है। हालांकि पहली तिमाही (अप्रैल-जून) की तुलना में इसमें सुधार हुआ है। यह जानकारी इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों ने दी है।

09:38 AM बीएसई मेटल में शामिल 10 में 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और केवल जिंदल स्टील के शेयर में 1 फीसदी की गिरावट है।

09:31 AM बीएसई में केवल 2 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट है।

09:26 AM फार्मा शेयरों में शानदार खरीदारी है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 3 फीसदी तक की बढ़त है। इसमें सबसे ऊपर ल्युपिन के शेयर में 6 फीसदी तक की बढ़त है।

वर्ल्ड बैंक के सालाना ह्यूमन कैपिटल इंडेक्स में भारत को 116वां स्थान मिला है। इंडेक्स में भारत सहित 174 देशों को शामिल किया गया है। इंडेक्स को 174 देशों की शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति पर तय किया गया है। इससे पहले भारत ने साल 2019 में जारी इंडेक्स पर आपत्ति जताई थी।

09:23 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 7 में गिरावट है। इसमें सन फार्मा के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 220.57 अंक ऊपर 39,200.42 पर और निफ्टी 64.55 अंक ऊपर 11,584.10 पर खुला।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

0

Related posts

बैंकिंग:कम ब्याज दर पर होम लोन के लिए लोन अमाउंट और सिबिल स्कोर सहित इन 6 बातों का रखें ध्यान

News Blast

धनुष और ऐश्वर्या ने फैंस को दिया झटका, 18 साल बाद होने वाले हैं अलग, दोनों की पोस्ट वायरल

News Blast

शेयर बाजार: सेंसेक्स में 400 अंकों की बढ़त, 50 हजार के पार पहुंचा, फाइनेंस, फार्मा और आईटी शेयरों में तेजी

Admin

टिप्पणी दें