May 19, 2024 : 3:21 AM
Breaking News
MP UP ,CG

भाजपा का तंज- कुत्ते, गधे, घोड़े को भी कांग्रेस में शामिल कर लो; कांग्रेस बोली- इन जानवरों पर भाजपा अपने उम्मीदवारों के नाम लिखे, उसे प्रचार की ज्यादा भूख

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sanwer Assembly (Vidhan Sabha) By Election 2020; BJP State Spokesperson Umesh Sharma Reaction After Premchand Guddu

इंदौर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इस फोटो के साथ सांवेर चुनाव में गोमाता की भी एंट्री हो गई है।

  • भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने इस फोटो के साथ सोशल मीडिया पर कांग्रेस को घेरा
  • सांवेर उपचुनाव में मंत्री तुलसी सिलावट के सामने कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्‌डू मैदान में हैं

सांवेर उपचुनाव में अब गाय और दूसरे जानवरों की भी एंट्री हो गई है। दरअसल, किसी ने एक गाय पर लिख दिया- सांवेर का विकास प्रेमचंद गुड्‌डू। प्रेमचंद सांवेर से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। ऐसे में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने गाय की फोटो के साथ सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर तंज कसा है।

उन्होंने लिखा- केवल गोमाता मात्र पर आपकी कीर्ति कथा अपर्याप्त है। सांवेर के गांवों की हर गली के श्वान (कुत्ते), बिल्ली, बैल, गधे, घोड़े की छाती पर भी छा जाओ – छप जाओ। बेहतर यह होगा कि इन जीवों को कमलनाथ के आगमन पर तिरंगा पहनाकर कांग्रेस में शामिल कर लो। कार्यकर्ता की कमी नहीं खलेगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा।

प्रचार की भाजपा को ज्यादा भूख

शर्मा के बयान के बाद कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह सलूजा ने पलटवार किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस इस प्रकार के प्रचार पर विश्वास नहीं करती है। किसी उत्साहित व्यक्ति ने यह लिखा होगा। शर्मा ने गली के श्वान (कुत्ते), बिल्ली, बैल, गधे, घोड़े के जो नाम गिनाए हैं, वे अपने प्रत्याशी के नाम उन पर लिखें, क्योंकि प्रचार की उन्हें काफी भूख है।

कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह सलूजा।

कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह सलूजा।

‘हो सकता है कि भाजपा का ही षड्यंत्र हो’
कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह सलूजा ने कहा कि गोमाता को लेकर भाजपा आज बड़ी-बड़ी बात कर रही है, लेकिन 15 साल की सरकार में भाजपाइयों ने गोमाता को सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया। एक भी गोशाला का निर्माण नहीं किया। वहीं, कमलनाथ की सरकार ने गोमाता की रक्षा के लिए 1 हजार गोशाला का निर्माण किया। इनके चारे के लिए प्रति गाय 20 रुपए फिक्स किया। आपकी सरकार आते ही आपने उस राशि में कटौती कर एक रुपए 60 पैसे कर दिया। प्रेमचंद गुड्‌डू को इस प्रकार के प्रचार की जरूरत नहीं है। हो सकता है भाजपा का यह षड़यंत्र हो। गोमाता हमारे लिए पूजनीय है।

0

Related posts

कोहरे और धुंध के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराए 8 वाहन, दो की मौत, सात घायल

News Blast

पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ एक हुए गैस एजेंसी संचालक, शाम को तय होगी आगे की रूपरेखा

News Blast

बदलता मौसम, छकाती ठंड: उत्तरी-पूर्वी हवा को गति मिली तो पारा 3 डिग्री गिरकर 17.2 से 14.8 डिग्री पर पहुंचा, 10 डिग्री से नीचे आने में अभी और इंतजार

Admin

टिप्पणी दें