May 18, 2024 : 6:38 PM
Breaking News
MP UP ,CG

दहेज को लेकर तीन महिलाओं को सताया, पति सहित अन्य पर केस

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

दहेज के लिए महिलाओं को प्रताड़ित करने के तीन मामले सामने आए हैं। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लसूड़िया पुलिस ने स्कीम नंबर 78 में रहने वाली रजनी वर्मा की शिकायत पर उसके पति अनुराग और परिजनों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे थे। वे उस पर पिता के घर से ढाई लाख रुपए लाने के लिए दबाव बना रहे थे। इस पर महिला के पिता ने दो लाख रुपए ससुराल वालों को दे दिए। इसके बाद भी वे और मांग करने लगे। पहले स्कूटर लाने को कहा, फिर कहा कि अब कार लेकर नहीं आई तो घर मत आना। परेशान होकर महिला पुलिस के पास पहुंची।

सास-ससुर पर भी केस

  • मल्हारगंज पुलिस ने पीलिया खाल इलाके में रहने वाली महिला पूनम वर्मा की शिकायत पर पति माय वर्मा और परिजन राजू वर्मा, सोनू बेरठा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। महिला के अनुसार येे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे।
  • खजराना पुलिस ने शांति पैलेस निवासी शाजिया की शिकायत पर पति असीम, सास मुनोवरी बी और ससुर खुर्शीद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। उसने बताया कि पति और सास-ससुर उस पर दहेज लाने का दबाव बनाते थे। मना करने पर आए दिन प्रताड़ित करते हैं।

0

Related posts

गाजियाबाद में तीन दिन मशक्कत के बाद भी ट्रेन में सीट नहीं मिली; बचत के पैसों से पुरानी कार खरीद 14 घंटे में गोरखपुर पहुंचा पेंटर

News Blast

अफगानिस्तान की महिला को उसके दोस्तों ने पीटा, चलती कार से फेंककर फरार हुए, पुलिस तीन आरोपियों पर दर्ज किया FIR

News Blast

परमबीर सिंहः मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर कहाँ हैं, ये पुलिस को भी पता नहीं

News Blast

टिप्पणी दें