मंडीबामोराएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
पिछले 6 सालों से संचालित श्री मानव सेवा समिति द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्राद्ध पक्ष में विशेष भोजन व्यवस्था का आयोजन रखा गया। श्राद्ध पक्ष के 15 दिनों में अपने पितरों के श्राद्ध पर नगर के लोगों ने एवं नगर के बाहर के लोगों ने श्राद्ध पक्ष में निराश्रित वृद्धा जनों को आकर भोजन कराया। इस वर्ष करीब 80 परिवारों ने अपने पूर्वजों के श्राद्ध पर गरीबों को भोजन कराया। मानव सेवा समिति पिछले 6 सालों से प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे भोजन कराती है। यहां पर भोजन के पूर्व भगवान का भजन और गीता का पाठ किया जाता है। इसके बाद भगवान का प्रसाद सबको वितरण किया जाता है।
मानव सेवा समिति के सहयोगी अमित अग्रवाल, राम गोपाल अग्रवाल, मोहन प्रसाद कुशवाह, गणेश प्रसाद चौरसिया, साहब राज यादव, संजय गुप्ता, प्रीतम साहू, सारांश बजाज, देवांश जैन, घनश्याम पटेरिया, धर्मेंद्र रघुवंशी, देवेंद्र सिंह गुर्जर, कृष्ण गोपाल ठाकुर, गोलू जैन, मुरलीधर अहिरवार, मनोज राय, सत्येंद्र ठाकुर, धन्यवाद ठाकुर आदि सदस्य समय-समय पर आकर अपना सहयोग प्रदान करते हैं।
0