May 7, 2024 : 3:38 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने विकास कार्यों का जायजा लिया

फरीदाबाद6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए।

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को नए लघु सचिवालय के अलावा ऐतिहासिक रानी की छतरी व निर्माणाधीन महिला कॉलेज के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को विकास कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

शुक्रवार सुबह अचानक परिवहन मंत्री लघु सचिवालय पहुंच गए और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कार्य के बारे में जानकारी लेकर उन्हें उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा काम में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने ऐतिहासिक रानी की छतरी के सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाए। परिवहन मंत्री ने सेक्टर- 2 में निर्माणाधीन महिला कॉलेज के भी कार्य का भी जायजा लिया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व जेई सुदर सिंह को अगले सत्र से पहले ही कॉलेज की इमारत के कार्य को पूरा करने के आदेश दिए। जेई ने कहा अक्टूबर तक ग्राउंड फ्लोर का लेंटर डाल दिया जाएगा। इसकी शटरिंग का कार्य चल रहा है।

0

Related posts

रैपिड एंटीजैन किट से जल्द शुरू होगी कोरोना टेस्टिंग, प्राप्त हुए 8000 किट

News Blast

तीन करोड़ की ठगी के केस में जालसाज गिरफ्तार किया

News Blast

हिजाब विवाद: शिक्षा में क्या पीछे छूट सकती हैं मुसलमान लड़कियां ?

News Blast

टिप्पणी दें