May 15, 2024 : 6:44 PM
Breaking News
बिज़नेस

रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में हर महीने छोटी-छोटी किस्त जमा करके तैयार कर सकते हैं लाखों का फंड, जानें कौन सा बैंक इस पर दे रहा कितना ब्याज

  • Hindi News
  • Utility
  • Banking ; Investment ; SBI ; ICICI ; Recurring Deposit ; RD ; State Bank Of India ; You Can Prepare Millions Of Funds By Depositing Small Installments Every Month In The Recurring Deposit Scheme, Know Which Bank Is Paying How Much Interest On It

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

RD स्कीम में आप मिनिमम 100 रुपए हर महीने निवेश कर सकते हैं

  • बैंक ऑफ इंडिया 5 साल की आरडी पर 6.50 फीसदी ब्याज दे रहा है
  • ICICI बैंक 5 साल की आरडी पर 6 फीसदी ब्याज दे रहा है

अपने बच्चों की पढ़ाई, शादी या अन्य किसी जरूरी काम के लिए पैसे जुटा पाना आसान काम नहीं होता। सीमित आय वाले लोगों के लिए बड़ी रकम जमा करना मुश्किल काम होता है। ऐसे लोगों के लिए रिकरिंग डिपॉजिट (RD) अकाउंट बहुत काम की चीज है। इसके जरिए आसानी से बड़ी रकम तैयार कर सकते हैं। RD के तहत आप छोटी-छोटी सेविंग करके बड़ी रकम तैयार कर सकते हैं। इसमें FD से ज्यादा ब्याज मिलता है। हम आपको बता रहे हैं कि कौन सा बैंक RD पर कितना ब्याज दे रहा है। ताकि आप ज्यादा से ज्यादा लाभ कमा सकें।

क्या है RD?
रिकरिंग डिपॉजिट या RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्‍तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और इसके मेच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी।

100 रुपए से शुरू कर सकते हैं निवेश
इस आरडी स्कीम में आप मिनिमम 100 रुपए हर महीने निवेश कर सकते हैं। इससे ज्यादा 10 के मल्टीपल में आप कोई भी रकम जमा करा सकते हैं। मैक्सिमम जमा राशि की कोई लिमिट नहीं है।

कहां खुलवा सकते हैं RD अकाउंट?
RD एक तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम है। कोई भी व्यक्ति इसका खाता पोस्‍ट ऑफिस के अलावा बैंकों में भी खुलवा सकते हैं। पोस्‍ट ऑफिस RD की अवधि 5 साल है। जबकि बैंक में आप 6 महीने से लेकर 10 साल तक के लिए इसमें निवेश कर सकते हैं।

कौन सा बैंक दे रहा कितना ब्याज?

पोस्ट ऑफिस में RD करने पर
इंडिया पोस्ट की आरडी में 5.8 फीसदी ब्याज मिल रहा है। अगर आप इसमें रोजाना 100 रुपए यानी 3 हजार रुपए महीना इन्वेस्ट करते हैं तो 5.8 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद मच्याेर होने पर यह लगभग 209,090 रुपए हो जाएंगे। यानी आपको 29,090 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

अवधि ब्याज दर(%)
1 साल से और 2 साल से कम 5.50
2 साल से और 3 साल से कम 5.50
3 साल से और 5 साल से कम 5.70
5 से 10 साल के लिए 5.70

SBI में RD कराने पर अगर आप रोजाना 100 रुपए यानी 3 हजार रुपए महीना इन्वेस्ट करते हैं तो 5.7 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद मच्याेर होने पर यह लगभग 208,542 रुपए हो जाएंगे। यानी आपको 28,542 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

अवधि ब्याज दर(%)
1 साल से और 2 साल से कम 5.80
2 साल से और 3 साल से कम 5.80
3 साल से और 5 साल से कम 5.80
5 से 10 साल के लिए 5.80

ये बैंक 5 साल की आरडी पर 5.8 फीसदी ब्याज दे रहा है। अगर आप इसमें रोजाना 100 रुपए यानी 3 हजार रुपए महीना इन्वेस्ट करते हैं तो 5.8 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद मच्याेर होने पर यह लगभग 209,090 रुपए हो जाएंगे। यानी आपको 29,090 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे।

ICICI बैंक

अवधि ब्याज दर(%)
1 साल 5.80
2 साल 5.80
3 साल 6.00
5 से 10 साल के लिए 6.00

ये बैंक 5 साल की आरडी पर 6 फीसदी ब्याज दे रहा है। अगर आप इसमें रोजाना 100 रुपए यानी 3 हजार रुपए महीना इन्वेस्ट करते हैं तो 6 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद मच्याेर होने पर यह लगभग 210,190 रुपए हो जाएंगे। यानी आपको 30,190 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे।

बैंक ऑफ इंडिया(BOI)

अवधि ब्याज दर(%)
1 साल से और 2 साल से कम 6.65
2 साल से और 3 साल से कम 6.70
3 साल से और 8 साल से कम 6.50
5 से 10 साल के लिए 6.35

ये बैंक 5 साल की आरडी पर 6.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। अगर आप इसमें रोजाना 100 रुपए यानी 3 हजार रुपए महीना इन्वेस्ट करते हैं तो 6 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद मच्याेर होने पर यह लगभग 212,972 रुपए हो जाएंगे। यानी आपको 32,972 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे।

0

Related posts

भ्रष्टाचार में गिरफ्तार आईएएस संजय पोपली के बेटे की मौत, मां ने विजिलेंस पर लगाया आरोप

News Blast

MP Board Results 2022

News Blast

आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में पेट्रोल 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ा

News Blast

टिप्पणी दें