May 19, 2024 : 2:52 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

अमित शाह स्वस्थ हुए,12 दिन बाद एम्स से छुट्टी मिली; देश में एक दिन में रिकॉर्ड 79457 मरीज बढ़े, अब तक 36.19 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गृहमंत्री अमित शाह की 2 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव आई थी। मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चला था। – फाइल फोटो

  • गृह मंत्री अमित शाह 18 अगस्त को पोस्ट कोविड केयर के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती किए गए थे
  • देश में रविवार को 960 लोगों की जान गई, इस बीमारी से अब तक 64 हजार 617 लोगों की जान जा चुकी है
  • रविवार को मुंबई में सबसे ज्यादा 16 हजार 408 और आंध्रप्रदेश में 10 हजार 603 मरीज बढ़े

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को एम्स से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। 55 साल के शाह को पोस्ट कोविड केयर के लिए 18 अगस्त को भर्ती किया गया था। गृह मंत्री को शरीर में दर्द, थकान और चक्कर की शिकायत थी। एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया की अगुआई में उनका इलाज चल रहा था।

इससे पहले 2 अगस्त को शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज हुआ था। 14 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी से मिली थी। उधर, राजस्थान के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मुख्यमंत्री मनोहर लाल की हालत में सुधार आया है। आज उनका दोबारा कोरोना टेस्ट होगा।

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 36 लाख 19 हजार 169 हो गई है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 79 हजार 457 नए मरीज सामने आए। इसके पहले शनिवार को सबसे ज्यादा 78 हजार 479 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं, 960 लोगों ने जान गंवा दी। ये आंकड़े covid19india के मुताबिक हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, एक दिन में 78 हजार 512 मरीज बढ़े और 971 लोगों ने दम तोड़ा। इसके साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36 लाख 21 हजार 246 हो गई है। इनमें 7 लाख 81 हजार 975 एक्टिव केस हैं। वहीं, 27 लाख 74 हजार 802 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। अब तक 64 हजार 469 मरीजों की मौत हो चुकी है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने सोमवार को बताया कि 30 अगस्त को 8 लाख 46 हजार 278 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ देश में अब तक 4 करोड़ 23 लाख 7 हजार 914 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।
  • भारत की पहली महिला कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर एसआई पद्मावती का 103 साल की उम्र में कोरोना की वजह से शनिवार को निधन हो गया। उन्हें दिल्ली के नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट में 11 दिन पहले भर्ती कराया गया था।

पांच राज्यों के हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में कोरोना बढ़ता जा रहा है। रविवार को देश में 1558 मामले सामने आए, वहीं 29 लोगों की मौत भी हुई है। दोनों आंकड़े एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा है। भोपाल में रविवार को 198 नए मरीज मिले हैं। तीन की मौत भी हुई है। इससे पॉजिटिव मरीजों की संख्या 11 हजार 89 हो गई है। नए मरीजों में गांधी मेडिकल कॉलेज के टीबी एंड चेस्ट डिपार्टमेंट के प्रमुख एवं कोविड के स्टेट एडवाइजर डॉ. लोकेंद्र दवे भी शामिल हैं। रविवार को 5 डॉक्टर और 5 पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

उधर, इंदौर में मरीजों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा 272 सामने आया। 4 मरीजों की मौत भी हुई। शहर में कुल मरीज 12992 हो गए हैं। उज्जैन जिले में कोरोना नियमों का पालन नहीं करने पर 94 लोगों पर 10 हजार 700 रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया।

2. राजस्थान.
राज्य सरकार ने अनलॉक 4 के लिए गाइडलाइन जारी कर दी। इसके मुताबिक, आयोजनों में एकत्र होने वालों की अधिकतम संख्या 50 तक सीमित की गई है जबकि केंद्र की गाइडलाइन में यह संख्या 100 तक रखी गई है। राज्य सरकार ने सिनेमा, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क और थियेटर बंद करने का फैसला किया है। बाकी गाइडलाइन केंद्र के समान ही है।

प्रदेश में कोरोना का कहर थम नहीं रहा। रविवार को 1450 नए मरीज मिले। जयपुर में 2, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, डूंगरपुर, जोधपुर, कोटा, पाली, प्रतापगढ़, सीकर, टोंक और उदयपुर में एक-एक मौत हुई। नए संक्रमितों में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और पूर्व मंत्री रमेश मीणा भी शामिल हैं।

3. बिहार
राज्य में कोरोना को लेकर अच्छी खबर है। यहां कुल संक्रमितों के 12.61% ही यानी 17019 एक्टिव केस हैं। रिकवरी दर भी बढ़कर 86.88% हो गई है। रविवार को राज्य में 1 लाख 7 हजार 730 कोरोना सैंपल की जांच की गई। इनमें 2078 संक्रमितों की पहचान हुई। इस बीच, कोरोना से 9 मरीजों की जान गई।

4. महाराष्ट्र
राज्य में रविवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 16 हजार 408 नए मामले सामने आए। 7 हजार 690 लोग डिस्चार्ज हुए और 296 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 7 लाख 80 हजार 689 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 लाख 93 हजार 548 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 5 लाख 62 हजार 401 लोग ठीक हो चुके हैं और 24 हजार 399 मरीजों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश
केंद्र के बाद उत्तरप्रदेश सरकार ने भी अनलॉक-4 के लिए गाइडलाइन जारी कर दीं। इसके मुताबिक, जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन के बाहर लॉकडाउन नहीं लगा सकेंगे। हालांकि, हर शनिवार और रविवार को लागू होने वाली पाबंदियां जारी रहेंगी। सात सितंबर से मेट्रो रेल को फेजवाइज चलाया जाएगा। इसे लेकर एसओपी जारी की जाएगी। 21 सितंबर से शादी-विवाह और अंतिम संस्कार में 100 लोग शामिल हो सकेंगे। फिलहाल 30 और 20 लोग ही शिरकत कर सकते थे।

0

Related posts

जिले में जगह-जगह सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मनाई विश्वकर्मा जयंती

News Blast

अब तक 7 लाख केस; महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 10 से 18 जुलाई तक फिर लॉकडाउन, आईसीएमआर ने कहा- देश में अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों का टेस्ट हुआ

News Blast

लॉकडाउन में संयुक्त परिवारों में तनाव कम; ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट का इस्तेमाल दोगुना हुआ, 18 हजार टीबी डेटा की खपत

News Blast

टिप्पणी दें