May 18, 2024 : 11:13 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

अब तक 7 लाख केस; महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 10 से 18 जुलाई तक फिर लॉकडाउन, आईसीएमआर ने कहा- देश में अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों का टेस्ट हुआ

  • 24 घंटे में 23932 मरीज बढ़े, 15826 ठीक हुए, 420 की मौत हुई; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6555 केस आए
  • आगरा में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए ताजमहल नहीं खोला जाएगा, आज से खुलना था

दैनिक भास्कर

Jul 06, 2020, 05:04 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 724 हो गई है। बीते 24 घंटे में 23932 मरीज बढ़े। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां औरंगाबाद में मरीजों की संख्या हर दिन तेजी से बढ़ रही है। इसी वजह से यहां 10 से 18 जुलाई तक फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं, आईसीएमआर ने सोमवार को कहा कि देश में अब तक 1 करोड़ 4 हजार 101 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। पिछले 14 दिन में औसतन हर दिन 2.15 लाख टेस्ट हुए हैं। बीते 24 घंटे में देश में 15826 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 420 की मौत हुई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6555 केस आए हैं।

रोजाना आ रहे केस अधिकतम 23 दिन में दोगुना हो रहे

अभी रोजाना आ रहे केसों की संख्या अधिकतम 23 दिन में दोगुना हो रही है। रफ्तार यही रही तो इस महीने के आखिरी तक 50 हजार और अगले महीने के तीसरे हफ्ते में 1 लाख मरीज प्रतिदिन बढ़ेंगे।

एक दिन में सबसे ज्यादा 57 हजार केस अमेरिका में आए

अभी तक दुनिया में एक दिन में सबसे ज्यादा 57232 केस अमेरिका में 2 जुलाई को आए। इसके बाद ब्राजील का नंबर है। यहां 19 मई को सबसे ज्यादा 55 हजार मामले सामने आए थे।

देश तारीख सबसे ज्यादा केस जनसंख्या
अमेरिका 2 जुलाई 57232 33 करोड़
ब्राजील 19 जून 55209 21 करोड़
भारत 4 जुलाई 24018 135 करोड़
रूस 11 मई 11656 14 करोड़
पेरू 31 मई 8805 3 करोड़

अपडेट्स…

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 5-7 दिन से प्लाज्मा की डिमांड बढ़ गई है। हालांकि, डोनर कम है। अगर डोनर नहीं बढ़े तो प्लाज्मा का स्टॉक खत्म हो जाएगा। इस बीच भाजपा नेता सांबित पात्रा ने गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में प्लाज्मा डोनेट किया। 
  • आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने फैसला किया है कि आगरा में ताजमहल समेत किसी भी पर्यटक स्थल को अभी नहीं खोला जाएगा। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। पर्यटक स्थलों को सोमवार से सैलानियों के लिए खोला जाना था। 
  • भारत में कोरोनावायरस के मामले रविवार को रूस से ज्यादा हो गए। यहां 6.98 लाख से ज्यादा मरीज हो गए, जबकि रूस में 6.81 लाख मरीज हैं। इसके साथ ही भारत दुनिया में तीसरा सबसे संक्रमित देश हो गया है।

5 राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: यहां बीते 24 घंटे में 326 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। सबसे ज्यादा 64 केस ग्वालियर में और इसके बाद बाद 61 केस भोपाल में आए। इंदौर में 23 मरीज मिले। इसके साथ यहां संक्रमितों की संख्या 4833 हो गई है। राज्य में अब तक 3772 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
  • महाराष्ट्र: राज्य में बीते 24 घंटे में 6555 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। यह एक दिन में बढ़ रहे मरीजों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे एक दिन पहले ही यहां सबसे ज्यादा 7074 केस आए थे।बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 2102 केस ठाणे में सामने आए हैं।  
  • उत्तरप्रदेश: यहां बीते 24 घंटे में 1153 मामले सामने आए। राज्य में सबसे ज्यादा केस गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में सामने आ रहे हैं। गाजियाबाद में 2765 और गौतम बुद्ध नगर में 2205 मरीज मिल चुके हैं। 

राजस्थान: राज्य में सोमवार को 99 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 37 मरीज ठीक हुए, जबकि 3 की मौत हुई। यहां हर 10 लाख जनसंख्या पर 11767 टेस्ट किए जा रहे हैं। 

  • बिहार: यहां 24 घंटे में 276 रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। यहां हर 10 लाख आबादी पर 101 मरीज संक्रमित हैं। हर 10 लाख आबादी पर 2158 टेस्ट किए जा रहे हैं।

देश में कोरोना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकतें हैं…

1. कोरोना संक्रमण के मामले में भारत अब तीसरे नंबर पर, रूस को पीछे छोड़ा

2. दैनिक भास्कर का देशभर में सर्वे: 60% माता-पिता बच्चोंं को तभी स्कूल भेजना चाहेंगे, जब कोरोना वैक्सीन तैयार हो

Related posts

चीन से लड़ने के लिए तैयार की गई थी एक खुफिया रेजीमेंट, ये सेना के बजाय रॉ के जरिए सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करती है

News Blast

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- राहुल गांधी जैसे लोग घटिया स्तर की राजनीति कर रहे हैं, घटिया शब्द भी इनके लिए छोटा है

News Blast

6 देशों में वैक्सीन ने रोकी कोरोना की रफ्तार: UK में रोज 60-70 हजार मरीज मिलते थे, अब केवल 2 हजार मिल रहे; इजराइल में मास्क की अनिवार्यता भी खत्म, अमेरिका में 80% केस घटे

Admin

टिप्पणी दें