May 20, 2024 : 1:20 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

दिल्ली में चेतावनी स्तर के नजदीक बह रही यमुना

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह चेतावनी स्तर के नजदीक बह रही यमुना नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 9 बजे पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 203.98 मीटर था। यह शनिवार रात 7 बजे 204.14 मीटर और शुक्रवार शाम पांच बजे 204.41 मीटर था। चेतावनी स्तर 204.50 मीटर और खतरे का निशान 205.33 मीटर है। हरियाणा के यमुनानगर जिले के हथनीकुंड बैराज से सुबह 8 बजे 4,353 क्यूसेक की दर से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा था।

शनिवार को 11 बजे प्रवाह की दर 11,445 क्यूसेक थी, जो पिछले 24 घंटों में अधिकतम थी। अधिकारी ने कहा, ‘पिछले दो दिनों से प्रवाह की दर 4,000 क्यूसेक और 15,000 क्यूसेक के बीच बनी हुई है, जो बहुत अधिक नहीं है।’ एक क्यूसेक 28.32 लीटर प्रति सेकंड के बराबर होता है। बैराज से छोड़ा गए पानी को आम तौर पर राजधानी तक पहुंचने में दो-तीन दिन लगते हैं। इस पानी से दिल्ली को पेयजल मिलता है।

0

Related posts

नॉर्थ रेलवे की दस आइसोलेशन कोच वाली स्पेशल ट्रेन शकूरबस्ती में तैनात, 215 स्टेशनों पर आइसोलेशन कोच वाली ट्रेन तैनात करने का प्लान

News Blast

भारत ने पाकिस्तान से कहा- अफसरों से कोई पूछताछ ना हो, उन्हें कार समेत तुरंत दूतावास भेजें

News Blast

बीके अस्पताल में कोरोना मरीज समझकर मुस्लिम युवक का कर दिया संस्कार, मामला हुआ दर्ज

News Blast

टिप्पणी दें