May 21, 2024 : 9:35 AM
Breaking News
MP UP ,CG

कपास के खेत में उगा रखे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने दबिश दी तो साढ़े तीन क्विंटल से ज्यादा गांजा मिला, बाजार में कीमत 29 लाख रुपए

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ganja Drug Smuggling In Khargone; Madhya Pradesh Police Rs 29 Lakh Seized Cannabis Today

खरगोन17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस जवानों ने कपास के खेत से एक-एक पौधे को उखाड़कर जब्त किया।

  • खरगोन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भगवानपुरा क्षेत्र में की कार्रवाई
  • कपास के पौधों के बीच 682 गांजे के पौधे पुलिस ने उखाड़कर जब्त किए

खरगोन पुलिस ने करीब 29 लाख का गांजा बरामद करके दो आरोपियों को पकड़ा है। ये खेती की आड़ में गांजे की खेती कर उसकी बिक्री कर रहे थे। पुलिस को आरोपियों के पास से साढ़े 3 क्विंटल से ज्यादा गांजा मिला है। इसकी बाजार में कीमत करीब 29 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस आराेपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस आरोपियों से तस्करी के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस आरोपियों से तस्करी के बारे में जानकारी जुटा रही है।

एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भगवानपुरा के गांव बड़िया फलिया में कुछ लोग खेती की आड़ में गांजे की खेती कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश दी तो दो व्यक्तियों के खेतों में गांजे के पौधे मिले। आरोपियों ने कपास के पौधों के बीच गांजा उगा रखा था। पुलिस ने सतीराम और मोतीराम बारेला को पकड़ा। इनके खेत से पुलिस ने 682 गांजे के पौधे उखाड़कर जब्त किए। इनका कुल वजन तीन क्विंटल 61 किलो है। गांजे का बाजार मूल्य 29 लाख रुपए के करीब है। मामले में पुलिस मादक पदार्थ अधिनियम में आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है।

0

Related posts

अनलॉक-1 में 41 संक्रमितों की मौत, लॉकडाउन में महज 11 थी, संक्रमितों की संख्या 1183 पहुंची

News Blast

चोरी की सूचना सीधे डीजीपी को: दूरदर्शन के अफसर के सूने घर में चोरी; DIG, एसपी, एएसपी और सीएसपी पहुंचने जांच करने

Admin

जौनपुर में मर्डर:युवक की गला रेतकर की गई हत्या, घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला शव

News Blast

टिप्पणी दें