April 30, 2024 : 11:11 AM
Breaking News
MP UP ,CG

जालसाज की तलाश भोपाल समेत पांच शहरों की पुलिस को थी; 20 हजार रुपए का इनाम था, राजधानी में हथियार के साथ पकड़ा गया

भोपाल11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी भरत पटेल की तलाश भोपाल समेत पांच शहरों की पुलिस को थी। आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

  • पॉली हाउस बनाने के नाम पर बैंक से पैसा लेने के बाद गायब हो जाता था

किसानों से धोखाधड़ी करने वाले एक जालसाज को भोपाल में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की तलाश भोपाल समेत प्रदेश के पांच शहरों की पुलिस को थी। उस पर अब तक करीब 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया जा चुका था। जालसाज पॉली हाउस बनाने के नाम पर किसानों से 4 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी कर चुका है।

रातीबड़ पुलिस के अनुसार अवधपुरी निवासी 44 साल के भरत पटेल की काफी समय से तलाश की जा रही थी। उसे रातीबढ़ इलाके से हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अब तक बड़ी संख्या में किसानों से धोखाधड़ी कर चुका है। उसे याद भी नहीं है। किसानों को पॉली हाउस बनवाने में मदद करने के नाम पर धोखाधड़ी करता था। उसने बताया कि कृषि भूमि पर नए पाली हाउस बनाने के लिए किसानों से कागजात लेकर उसे बैंक में जमा करवा देता था। इसके बाद किसान को पैसा जारी हो जाता था। लोने होने के बाद वह काम शुरू करवा देता था। इसके बाद बाकी रुपए निकालकर फरार हो जाता था। उसके खिलाफ गुना, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़ और भोपाल के नजीराबाद व रातीबड़ थानों में आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में अपराध दर्ज हैं। पुलिस अब सभी शहरों की पुलिस के संपर्क कर रही है।

0

Related posts

MP में 6.48 लाख लोगों को लगेगा टीका:भोपाल में आज 60 हजार को लगेगी वैक्सीन, कोवीशील्ड के दोनों डोज और कोवैक्सिन का सिर्फ दूसरा डोज लगेगा

News Blast

गांव के तीन अधेड़ों ने पत्नी के साथ किया था गैंगरेप, पति ने फिल्मी अंदाज में लिया बदला

News Blast

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जबलपुर पहुंचे: राष्ट्रपति का डुमना एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम शिवराज सिंह ने की अगवानी, सर्किट हाउस हुए रवाना

Admin

टिप्पणी दें