May 19, 2024 : 7:14 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

डब्ल्यूएचओ बोला- प्रतिबंधों में ढील के बाद यूरोप में हर दिन संक्रमण के 26 हजार नए मामले सामने आ रहे; दुनिया में अब तक 2.27 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन17 घंटे पहले

यह फोटो फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (बाएं) और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल (दाएं) का है। महामारी के बीच जब इनकी मुलाकात हुई तो दोनों एक-दूसरे को भारतीय परंपरा के अनुसार अभिवादन करते नजर आए।

  • दुनिया में अब तक 7.93 लाख मौतें हुईं, 1.54 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित ब्राजील, यहां 34 लाख केस

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 27 लाख 20 हजार 294 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 54 लाख 6 हजार 504 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 93 हजार 708 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को कहा कि प्रतिबंधों में राहत के बाद यूरोप में हर दिन 26 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय निदेशक हंस क्लूज ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि यूरोपीय देशों में अगस्त के पहले हफ्ते में 40,000 से ज्यादा संक्रमण के मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय क्षेत्र में अभी 39 लाख केस हैं, जो कुल मरीजों का 17% है। महामारी का केंद्र अब अमेरिका में है, लेकिन यूरोप के अन्य क्षेत्रों में भी संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 57,15,894 1,76,695 30,64,576
ब्राजील 34,70,517 1,11,443 26,15,254
भारत 29,03,676 54,963 21,57,187
रूस 9,42,106 16,099 7,55,513
साउथ अफ्रीका

5,96,060

12,423

4,91,443

पेरू 5,58,420 26,834 3,77,453
मैक्सिको 5,37,031 58,481 3,67,537
कोलंबिया

5,02,178

15,979 3,26,298
चिली 3,91,849 10,671 3,64,285
स्पेन 3,87,985 28,797 उपलब्ध नहीं

अमेरिका: सभी के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी नहीं होगा

अमेरिकी साइंटिस्ट और देश की कोरोना टास्क फोर्स के मेंबर एंथनी फॉसी ने कहा है कि अमेरिका के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन लगवाना जरूरी नहीं होगा। हमें टीका जरूरी करना और किसी को जबरन इसे लगवाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हमने पहले कभी भी किसी टीके को लेकर ऐसा नहीं किया।

हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर लोकल एडमिनिस्ट्रेशन चाहे तो बच्चों या संक्रमित मरीजों का इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के लिए इसे जरूरी कर सकता है। उन्होंने बुधवार को जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह बात कही। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा था कि कोरोना का टीका तैयार होने पर इसे देश के सभी लोगों के लिए जरूरी किया जाएगा।

अमेरिका: 30 लाख से ज्यादा रिकवर

दुनिया के सबसे प्रभावित देश अमेरिका में अब तक 57 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 30 लाख से ज्यादा ठीक भी हुए हैं। वहीं, 1 लाख 76 हजार की जान जा चुकी है। यहां सबसे संक्रमित राज्य कैलिफोर्निया है, जहां 6.47 लाख केस हैं और 11 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में बुधवार को आर्मी नेशनल गार्ड्स को ट्रेनिंग देते हेल्थ डिपार्टमेंट का स्टाफ। देश में अब तक 1.76 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं।

अमेरिका के न्यूयॉर्क में बुधवार को आर्मी नेशनल गार्ड्स को ट्रेनिंग देते हेल्थ डिपार्टमेंट का स्टाफ। देश में अब तक 1.76 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं।

चीन: 4 महीने में एक भी मौत नहीं

चीन ने दावा किया है कि बीते चार महीने देश के अस्पतालों में भर्ती एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। देश के नेशनल हेल्थ कमीशन के अफसर गुओ यानहोंग ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। यानहोंग ने कहा कि यह दिखाता है कि मरीजों का इलाज करने में चीन का तरीका और अनुभव अहम है। देश में लगातार चौथे दिन एक भी घरेलू संक्रमण का मामला सामने नहीं आया। मंगलवार को यहां विदेशों से आए 7 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

ईरान: मौतों का आंकड़ा 20 हजार के पार
ईरान में मौतों का आंकड़ा 20 हजार के पार हो गया है। यह पश्चिम एशिया के किसी भी देश में संक्रमण से मौतों की सबसे ज्यादा संख्या है। बढ़ती महामारी के बीच देश में यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम कराने की इजाजत दे दी गई है। इसमें लाखों स्टूडेंट्स शामिल होंगे। मध्यपूर्व के देशों में ईरान में ही सबसे पहले संक्रमण के मामले सामने आए थे। देश में अब तक 3 लाख 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

ईरान की राजधानी तेहरान में बुधवार को एक मस्जिद में धार्मिक किताब पढ़ती महिला।

ईरान की राजधानी तेहरान में बुधवार को एक मस्जिद में धार्मिक किताब पढ़ती महिला।

मैक्सिको: संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के पार

मैक्सिको में 24 घंटे में 5792 नए मामले सामने आए हैं और 707 मौतें हुई हैं। इसी के साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 37 हजार 31 हो गया है। देश में अब तक 58 हजार 481 लोगों की जान गई हैं।लैटिन अमेरिकी देशों में सिर्फ ब्राजील और पेरू में ही मैक्सिको से ज्यादा मामले सामने आए हैं। मैक्सिको सरकार ने कहा है कि कुछ कंपनियों ने वैक्सीन ट्रायल शुरू कर दिया है। हम जल्द इसे तैयार करने में जुटे हैं।

मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको के ओलिंपिक स्टेडियम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए और मास्क लगाकर एग्जाम देते स्टूडेंट्स।

मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको के ओलिंपिक स्टेडियम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए और मास्क लगाकर एग्जाम देते स्टूडेंट्स।

ब्राजील: 24 घंटे में 49 हजार से ज्यादा मामले
ब्राजील में 24 घंटे में 49 हजार 298 मामले सामने आए हैं और 1212 मौतें हुई हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इसके साथ देश में संक्रमितों का आंकड़ा 34 लाख 56 हजार 652 हो गया है। यहां मौतों का आंकड़ा 1 लाख 11 हजार 100 हो गया है। हालांकि ब्राजील के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 15 जुलाई के बाद से देश में संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी आई है। संक्रमण के मामले भी पहले की तुलना में कम हुए हैं।

जर्मनी: जुलाई के बाद सबसे ज्यादा मामले
जर्मनी में बुधवार को 1707 नए मामले आए। यह तीन महीने में देश में सामने आए सबसे ज्यादा मामले आए। इससे पहले 26 अप्रैल को यहां 1737 मामले सामने आए थे। यहां अप्रैल के शुरुआत में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ थे। उस समय देश में हर दिन 6000 से ज्यादा संक्रमित मिल रहे थे। एक बार फिर से नए मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। अब तक देश में 22 लाख से ज्यादा केस मिले हैं और 9 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं।

जर्मनी की राजधानी बर्लिन के एक टेस्टिंग सेंटर पर बुधवार को एक व्यक्ति का स्वैब सैंपल लेती स्वास्थ्यर्मी।

जर्मनी की राजधानी बर्लिन के एक टेस्टिंग सेंटर पर बुधवार को एक व्यक्ति का स्वैब सैंपल लेती स्वास्थ्यर्मी।

0

Related posts

जीप डाइव पूल:दुबई में दुनिया का सबसे गहरा स्विमिंग पूल, 60 मीटर के इस पूल में 6 ओलंपिक पूल जितना पानी

News Blast

भारत की बॉर्डर के पास चीन की बुलेट ट्रेन:चीन ने तिब्बत में पहली इलेक्ट्रिक बुलेट ट्रेन चलाई, अरुणाचल प्रदेश की सीमा से दूरी सिर्फ 119 किलोमीटर

News Blast

प्रियंका बोलीं- बिकनी, घूंघट, जींस या हिजाब, महिलाओं को मर्जी के कपड़े पहनने का अधिकार

News Blast

टिप्पणी दें