May 6, 2024 : 2:05 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

बिना पेडल वाली साइकिल से लेकर हवाई जहाज तक, देखें दुनिया के उन आविष्कारों की पहली तस्वीर, जिनसे हमारी जिंदगी आसान बनी

  • Hindi News
  • Happylife
  • World Photography Day: See The First Picture Of The Inventions Around The World, Which Made Our Life Easier

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • दुनिया की पहली कार का मॉडल रिक्शे या तांगे जैसा था, इसमें सिर्फ घोड़ा नहीं था
  • राइट ब्रदर्स का पहला प्लेन उड़ने के कुछ सेकंड बाद ही क्रैश हो गया था

आज से ठीक 194 साल पहले फ्रांस में दुनिया की पहली तस्वीर खींची गई थी। तब से अब तक फोटोग्राफी के जरिए हर बड़ी घटना की तस्वीर को इतिहास में संजोकर रखा गया है। फोटोग्राफरों ने हर उस अविष्कार को भी कैमरे में कैद किया गया है। जिनसे हमारी जिंदगी पहले की तुलना में काफी हद तक आसान हुई है। इन तमाम सुविधाओं के पीछे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और क्रिएटिविटी है। तस्वीरों के जरिए देखा जा सकता है कि किस तरह हम तांगे से कार तक आए। हवाई जहाज के बनने का सफर कैसा था। और दुनिया का पहला रेफ्रिजिरेटर कैसा दिखता था।

पेश हैं उन चीजों की ऐतिहासिक तस्वीरें, जिनसे हमारी जिंदगी आसान बनी, देखिए और शेयर कीजिए –

साल 1885 में कार्ल बेन्ज ने फ्यूल से चलने वाली दुनिया की पहली कार बनाई। तस्वीर उसी कार की है। हालांकि, इस कार के लिए अलग से कोई मॉडल नहीं बनाया गया था। घोड़े से चलने वाले तांगे के मॉडल के आधार पर ही कार तैयार की गई थी, इसमें तीन ही पहिए थे। इससे पहले 1769 में फ्रांस के निकोलस जोसेफ ने दुनिया की पहली गाड़ी बनाई थी। जो एक मिलिट्री ट्रेक्टर था।

जर्मनी के कार्ल वॉन ड्रैस ने 1818 में दुनिया की पहली दो पहिया साइकिल बनाई थी, जिसमें पैडल नहीं थे। इसे ड्रैसिनी नाम दिया गया था। ड्रैसिनी के अलावा इसे हॉबी हॉर्स भी कहा जाता था। साल 1963 में हॉबी हॉर्स में चेन और पैडल जोड़ दिए गए। और नया नाम रखा गया बोनशेकर। 1963 की इस फोटो में दो शख्स दिख रहे हैं। एक हॉबी हॉर्स चला रहा है और दूसरा बोनशेकर।

19 जनवरी, 1968 को लंदन के वेस्टमिनिस्टर बैंक के एटीएम से कैश निकालती लड़की की ये तस्वीर ऐतिहासिक है। क्योंकि यह एटीएम से कैश निकालते हुए दुनिया की पहली तस्वीर है। न्यूयॉर्क का केमिकल बैंक भी दुनिया की पहली एटीएम मशीन इंस्टॉल करने का दावा करता है। दरअसल, लंदन के बैंक के एटीएम में मैगनेटिक कोडिंग सिस्टम नहीं था। जबकि 1969 को केमिकल बैंक के एटीएम में था।

यह फोटो 27 सितंबर, 1825 की है । जब दुनिया का पहला रेल इंजन उत्तरी इंगलैंड के स्टॉकहोम और डारलिंगटन रेलवे की पटरी पर दौड़ा था। खास बात यह है कि इस इंजन को चलाने वाला शख्स वही था जिसने इसे बनाया। नाम था जॉर्ज स्टीफेनसन। दुनिया के इस पहले इंजन ने 450 यात्रियों वाली रेलगाड़ी को 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाया था।

बल्ब की रेप्लिका के साथ बल्ब के आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन। उन्होंने यह अविष्कार 14 अक्टूबर, 1878 को कर लिया था। इसके बाद भी एडिसन और उनके साथी शोधकर्ताओं की टीम ने बेहतर परिणाम के लिए बल्बों के 3,000 से ज्यादा डिजाइनों का परीक्षण किया। 4 नवंबर, 1879 में एडिसन ने ज्यादा बेहतर बेहतर डिजाइन वाले कार्बन फिलामेंट के साथ एक इलेक्ट्रिक लैंप के लिए पेटेंट दायर किया।

यह फोटो है राइट ब्रदर्स के सपनों के टेक ऑफ की। 14 दिसंबर, 1903 को पहली बार विमान को लॉन्च ट्रैक के जरिए उड़ाया गया। हालांकि, कुछ ही क्षणों में विमान वापस धरती पर आ गिरा था। इसके बाद विल्बर राइट और ओरविल राइट ने विमान उड़ाने की लगातार प्रैक्टिस की। और नवंबर 1904 आते-आते उनके प्रयास सफल होते दिखने लगे।

7 अगस्त, 1944। तस्वीर दुनिया के पहले कम्प्यूटर की लॉन्चिंग की है। जिसका नाम था हार्वर्ड मार्क – 1। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की इस सफलता के पीछे चार लोग थे। यही चार लोग इस तस्वीर में दिख रहे हैं। (बाएं से दाएं) फ्रैंक ई हैमिलटन, क्लेयर डी लेक, हॉवर्ड एच आइकेन और बेंजामिन एम डर्फी। हालांकि, जब हावर्ड आइकेन ने इस मशीन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। तो इसके निर्माण का क्रेडिट सिर्फ खुद को दिया। ये विवाद 20 साल तक चला। (फोटो गेटी इमेजेस)

ये फोटो 1973 में एसोसिएट प्रेस के फोटोग्राफर एरिस रिसबर्ग ने खींची। तस्वीर में मोटोरोला के इंजीनियर मार्टिन कॉपर कॉम्पिटिटर कंपनी बैल लैब में फोन करके बता रहे हैं कि उन्होंने पहला मोबाइल बना लिया है। 9 इंच लंबे और ढाई पाउंड वजनी इस फोन को 10 घंटे चार्ज करने के बाद 35 मिनट बात की जा सकती थी। 1973 से पहले रेडियो फोन या वायरलेस फोन उपलब्ध थे। लेकिन, आम आदमी तक इनकी पहुंच नहीं थी।

ऐसा था घरेलू उपयोग के लिए बना दुनिया का पहला रेफ्रीजिरेटर। इसे अमेरिकी इंजीनियर फ्रेड डब्ल्यू वोल्फ जूनियर ने साल 1913 में बनाया था। यह फोटो CIBSE नाम के हेरिटेज ग्रुप ने सहेज कर रखी है। हालांकि, इसे कब और किस फोटोग्राफर ने खींचा, इसका उल्लेख नहीं मिलता ।

फोटोग्राफी डे पर जानिए पहली फोटो की कहानी और देखिए दुर्लभ तस्वीरें

आज वर्ल्ड फोटोग्राफी डे है:194 साल पहले डामर की काली प्लेट पर ली गई थी दुनिया की पहली फोटो, तैयारी में लगे थे पूरे 6 साल और 8 घंटे में खींची गई थी तस्वीर

चांद पर इंसान के पहले कदम की ऐतहासिक तस्वीर और कैमरे की नजर से डूबते टाइटेनिक से लोगों को बचाने का खौफनाक लम्हा

90 साल पहले चला था आत्मनिर्भर कैम्पेन, ऐसे टेक ऑफ हुई थी पहली फ्लाइट और टीवी आने का जश्न कैमरे की नजर से

0

Related posts

एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का कट ऑफ कितना रह सकता है? देखें अनुमानित स्कोर

News Blast

1800 रुपए का छोटा सा पल्स ऑक्सीमीटर अलर्ट देकर बचा रहा है जान, वेंटिलेटर पर जाने से पहले बच सकते हैं मरीज

News Blast

इस बार मेहमानों को खिलाएं रागी मालपुआ और कलरफुल मठरी, होली में जायका बढ़ाएंगे ये खास पकवान

News Blast

टिप्पणी दें