May 20, 2024 : 12:06 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

प्रियंका ने 21 लाइनों में 23 बार राम का नाम लिया, बोलीं- राम सब में हैं, राम सब के हैं; कमलनाथ भी भगवा रंग में

  • Hindi News
  • National
  • Priyanka Gandhi Tweet On Ram Temple, Says Ram Is With Everyones, Bhoomi Pujan Will Celebrate National Unity

नई दिल्लीएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियंका की ये फोटो मई 2019 की है, जब वे मध्य प्रदेश के दौरे पर थीं। उन्होंने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा की थी।

  • अयोध्या में बुधवार को 12:30 बजे भूमि पूजन शुरू होगा, जो 10 मिनट तक चलेगा
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राम मंदिर की नींव रखने के लिए अयोध्या में 3 घंटे तक रहेंगे
Advertisement
Advertisement

राम मंदिर के भूमि पूजन में 24 घंटे से भी कम वक्त बचा है। हर कोई राम धुन में रम गया है। उस कांग्रेस को भी राम याद आ रहे हैं, जो कम से कम खुले मंच पर इस राम नाम परहेज करती थी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया है। 21 लाइनों में 270 शब्द लिखे हैं प्रियंका ने और इसमें 23 बार राम नाम लिया है।

प्रियंका ने ट्वीट में लिखा राम सब में हैं, राम सबके हैं। राम कबीर के हैं, तुलसी दास के हैं और रैदास के हैं। गांधी के रघुपति राघव राजा राम सबको सन्मति देने वाले हैं। प्रियंका के इस ट्वीट में सबकुछ राम में ही रंगा है।

भगवा में रंगे कमलनाथ ने किया सुंदर कांड का पाठ, चांदी की ईंटे अयोध्या भेजेंगे
अकेली प्रियंका नहीं हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ट्विटर पर प्रोफाइल फोटो बदल दी है। त्रिपुंड तिलक लगा रखा है और भगवा पटका ओढ़े हैं। एक और फोटो भगवामय है।

कमलनाथ ने सुंदर कांड का पाठ किया और कहा- हम राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते है। राजीवजी ने 1985 में इसकी शुरुआत की। 1989 में शिलान्यास किया। राजीव जी के कारण ही राम मंदिर का सपना आज साकार हो रहा है।

उन्होंने कहा- आज राजीव जी होते तो यह सब देखते। भारत की संस्कृति सभी को जोड़ने वाली है। यह हमारी पहचान है। हम जब भी कुछ करते है, भाजपा के पेट में दर्द क्यों शुरू हो जाता है। क्या धर्म पर उनका पेटेंट है, उनका ठेका है, उन्होंने धर्म की एजेंसी ली हुई है?

कमलनाथ ने ऐलान किया है कि वो 11 चांदी की ईंटें अयोध्या भेजेंगे। उन्होंने कहा कि कल वो ऐतिहासिक दिन है, जिसका पूरा देश इंतजार कर रहा था।

सुरजेवाला ने याद दिलाई राम की मर्यादा
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मैं राम मंदिर निर्माण के कार्यक्रम के 24 घंटे पहले कोई राजनीतिक बयान देना नहीं चाहता। लेकिन यह कहना चाहता हूं कि राजनीति का धर्म होना चाहिए, धर्म की राजनीति नहीं। यही राम की मर्यादा है।

राम मंदिर के भूमि पूजन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

1. सरयू घाट से लेकर हनुमानगढ़ी, कार्यशाला से लेकर जन्मभूमि जो गेरुआ ओढ़े खड़ी हैं, 20 तस्वीरों में देखें रामलला की अयोध्या जी

2. राम नाम धुन की गूंज के साथ मंदिर-मंदिर और घर-घर गाए जा रहे हैं बधाई गीत

3. राम मंदिर आंदोलन की शुरुआत करने वाले विनय कटियार बोले- मंदिर बनना शुरू हो रहा है, मेरा रोल यहीं तक था, अब मथुरा-काशी की बारी

Advertisement

0

Related posts

कोई भूखा न सोए, इसलिए चूरु के किसानों ने अन्न बैंक बनाया; झारखंड में सड़क पर भटक रहे इंजीनियर को घर में दी पनाह

News Blast

कोरोना के डर से 5 लोगों ने पी जहर, मां-बेटे की चली गई जान

News Blast

14 दिन से लगातार घट रहे हैं एक्टिव केस; नए केस मिलने की रफ्तार भी घटी, क्या यही भारत में महामारी का पीक है?

News Blast

टिप्पणी दें