May 8, 2024 : 11:10 AM
Breaking News
MP UP ,CG

मंत्री की पत्नी और बेटा पॉजिटिव; रिपोर्ट आई आज, लेकिन दोनों कई दिन से हैं चिरायु प्राइवेट कोरोना वार्ड में भर्ती

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal Coronavirus Latest News; Madhya Pradesh Minister Arvind Singh Bhadoria Wife And Son Test Positive For COVID

भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चिरायु अस्पताल में भर्ती मंत्री अरविंद भदौरिया रक्षाबंधन (3 अगस्त) को सुबह करीब 10 बजे परिवार सहित कोविड केयर के व्हीआईपी वार्ड में भर्ती मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मिलने गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

  • प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बताने में हेराफेरी का खेल जारी है। इसके पुख्ता सबूत भी आम लोगों के सामने आने लगे हैं
  • मंत्री अरविंद भदौरिया की पत्नी और बेटा कई दिन से अस्पताल में भर्ती है, लेकिन उनका नाम मंगलवार को आई लिस्ट में आया है
Advertisement
Advertisement

प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बताने में हेराफेरी का खेल जारी है। इसके पुख्ता सबूत भी आम लोगों के सामने आने लगे हैं। एक उदाहरण देखिए, प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया की पत्नी अर्चना कोरोना संक्रमित हैं, इसकी जानकारी रक्षाबंधन के दिन (3 अगस्त) को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ट्वीट कर दी। मंत्री की पत्नी के साथ उनका बेटा भी अस्पताल में था। मां-बेटे दोनों के नाम जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार सुबह जारी की गई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सूची में हैं।

अब सवाल ये उठता है कि बिना रिपोर्ट आए मंत्री भदौरिया की पत्नी और बेटे को अस्पताल में कैसे भर्ती कर लिया गया। आम आदमी जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दिनभर एंबुलेंस का इंतजार करता रहता है। वहीं मंत्री की पत्नी और बेटे बिना रिपोर्ट के ही पहले से ही चिरायु के व्हीआईपी कोविड केयर वार्ड में भर्ती हो गए। मंत्री की पत्नी के संक्रमित होने की जानकारी भी लोगों को तब लगी जब मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि बहन अर्चना ने राखी बांधी और वे कोरोना संक्रमित होने के कारण इसी अस्पताल में उपचार रत हैं। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री को सुबह करीब 10 बजे राखी बांधी थी और इसके बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 अगस्त को मंत्री भदौरिया की पत्नी से राखी बंधवाने के बाद ये ट्वीट किया था।

मंत्री और उनका परिवार तो कई दिन से अस्पताल में भर्ती
मंत्री अरविंद भदौरिया के संक्रमित निकलने के बाद वे 23 जुलाई से चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद उनके परिवार के सैंपल लिए गए थे। पहली रिपोर्ट निगेटिव आने के बात फिर से क्रास सैंपल लिया गया। 25 जुलाई को मां-बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद दोनों को चिरायु अस्पातल में भर्ती करा दिया गया। इस बात की पुष्टि मंत्री के परिवार से जुड़े अन्य सूत्रों ने भी की है। उनका कहना है कि मंत्री और उनका परिवार तो कई दिन से अस्पताल में भर्ती है।

कई दिनों से चल रहा है हेराफेरी का खेल

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसर रोजाना औसतन 41 पॉजिटिव मरीजों के नाम जांच रिपोर्ट आने के 2 दिन बाद कोविड पॉजिटिव लाइन लिस्ट में शामिल कर रहे हैं। भोपाल में पिछले सात दिन में 290 मरीजों के नाम पॉजिटिव पेशेंट लाइन लिस्ट में दो दिन की देरी से जोड़े गए हैं। इस बात का खुलासा जिला प्रशासन की एक हफ्ते की कोविड पॉजिटिव पेशेंट लाइन लिस्ट की पड़ताल में हुआ है। जिला प्रशासन ने 29 जुलाई को भोपाल में 166 कोविड पॉजिटिव पेशेंट मिलना बताया। साथ ही पेशेंट की लाइन लिस्ट जारी की, जिसमें 33 मरीजों के नाम ऐसे थे, जिनकी रिपोर्ट 27 जुलाई को लैब से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को मिली थी। इन मरीजो के नाम प्रशासन 28 जुलाई की लिस्ट में शामिल करता, तो उस दिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या 199 के बजाय 232 होती।

Advertisement

0

Related posts

इंदौर जू में ब्लैक टाइगर:गुस्सैल होने के कारण पहले व्हाइट टाइगर को सेल में भेजा, फिर ब्लैक टाइगर को बाड़े में छोड़ा, प्रबंधन बोला- रिस्क नहीं लेना चाहते

News Blast

202 दिन बाद कोरोना संक्रमित महिला को अस्पताल से मिली छुट्टी, दूसरी लहर में हुई थी संक्रमित

News Blast

भोपाल एम्स में कोरोना संदिग्ध की मौत के बाद परिवार ने कहा- बुआ तो चली गईं, पुलिस जांच ठीक से नहीं हुई तो अदालत जाएंगे, नहीं चाहते आगे कोई और जान जाए

News Blast

टिप्पणी दें