May 8, 2024 : 4:57 PM
Breaking News
MP UP ,CG

290 लाख गो-भैंस वंशीय पशुओं को एमएफडी टीका लगाए जाएंगे, करीब 49 करोड़ की राशि भी केंद्र सरकार से आ गई

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • NADCP Scheme | Cattle Vaccination Campaign Start In Madhya Pradesh From 1st August 2020 Under Livestock Health And Disease Control

भोपाल23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में एक अगस्त से पूरे प्रदेश में गो-भैंस वंशीय पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। -प्रतीकात्मक फोटो

  • भारत सरकार राज्य को अब तक 200 लाख टैग भी दे चुकी है
  • टैगिंग पशुओं की जानकारी आईएनएपीएच सॉफ्टवेयर में दर्ज होगी
Advertisement
Advertisement

मध्यप्रदेश में एक अगस्त से पूरे प्रदेश में गो-भैंस वंशीय पशुओं का टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने बताया कि एनएडीसीपी योजना में प्रदेश के 290 लाख गो-भैंस वंशीय पशुओं को टैग लगाए जाने हैं। भारत सरकार इसके लिए अब तक 200 लाख टैग और पशुओं के लिए 262 लाख एमएफडी टीका द्रव्य भी दे चुकी है।

टीकाकरण के पहले चरण के लिए केंद्र सरकार ने 48 करोड़ 82 लाख रुपए की राशि भी जारी कर दी है। इसमें से 12 करोड़ 62 लाख 83 हजार शीत श्रृंखला व्यवस्था, 11 करोड 12 लाख 39 हजार टीकाकरण सामग्री और 25 करोड 7 लाख 59 हजार गौ सेवक, मैत्री कार्यकर्ता आदि के मानदेय, ईयर टैग और स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र भुगतान पर खर्च किए जाएंगे। केन्द्र शासन द्वारा गो, भैंस, बकरी, भेंड़, सूकर के टीकाकरण के लिए नेशनल एनीमल डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम प्रारंभ किया गया है।

पहले चरण में मात्र गो-भैंस वंश का टीकाकरण किया जाएगा। टैगिंग पशुओं की जानकारी आईएनएपीएच सॉफ्टवेयर में दर्ज की जाएगी। कार्यक्रम 6 माह के अंतराल में वर्ष में दो बार संचालित होगा। भारत सरकार की पशु संजीवनी योजना में प्रदेश को पूर्व में 90 लाख टैग मिले थे, जो मात्र 30% प्रजनन योग्य पशुओं के लिए ही हो पाए। इनमें से 70 लाख 49 हजार टैग लगाए जा चुके हैं।

Advertisement

0

Related posts

ठंड से थोड़ी राहत: इंदौर में तीसरी रात भी सर्द, पारा 9.6 डिग्री रिकार्ड, दिसंबर अंत तक 7 डिग्री तक पहुंच सकता है न्यूनतम पारा

Admin

लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक पक्ष ने घर में घुसकर की मारपीट, 3 घायल

News Blast

विदिशा कुआं हादसे पर मंत्री का अजीब बयान, VIDEO:गंजबासौदा हादसे के सवाल पर विजय शाह बोले- आरोपियों को फांसी की सजा मिलेगी, CM के निर्देश पर आरोपी चिन्हित कर लिए हैं

News Blast

टिप्पणी दें