May 18, 2024 : 10:38 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

द. कोरिया भेजने की बजाय कुक को भेजा कंबोडिया, 5.78 लाख ठगे

दैनिक भास्कर

Jul 09, 2020, 04:00 AM IST

गुड़गांव. दक्षिण कोरिया में नौकरी दिलवाने के नाम पर एजेंटों द्वारा एक कुक से 5.78 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने साजिश के तहत कुक को दक्षिण कोरिया की बजाय कंबोडिया भेज दिया। जहां से आगे भेजने के नाम पर रुपए लेकर पासपोर्ट भी जब्त कर लिया। कंबोडिया में कुक के फंसने के बाद उसने भाई के माध्यम से पुलिस से मदद मांगी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि पीड़ित से संपर्क कर आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।  गुड़गांव पुलिस लाइन में बतौर कुक काम करने वाले नेपाल निवासी चंद्रकांत ने बताया कि उसका भाई नारायण पोखेल भी साथ रहता था। कुछ माह पहले भाई नारायण को विदेश में नौकरी लगाने के लिए दिल्ली स्थित ग्लोबल फ्लोवर टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के एजेंट भेस केसी से सम्पर्क किया।

उसने दक्षिण कोरिया में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 6 लाख रुपये का खर्च बताते हुए 50 हजार रुपए एडवांस ले लिए। उसके बाद आरोपी ने नेपाल से फ्लाइट बताकर 2 लाख रुपए और ले लिए। रुपए लेने के बाद आरोपी उसे नेपाल की जगह मुम्बई से कंबोडिया ले गए। इसका नारायण ने विरोध किया तो एजेंट दीपक शर्मा ने कंबोडिया से दक्षिण कोरिया जाने की बात कहते हुए और रकम देने को कहा और पासपोर्ट रख लिया। 

पीड़ित ने अपने भाई को बताया तो उसने किसी तरह 3.28 लाख रुपए की व्यवस्था कर आरोपियों के बताए खाते में जमा करा दिए। इसके बाद भी आरोपी और रुपए की मांग करने लगे। जिस पर उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

सीबीएसई 10वीं, 12वीं के रद्द पेपर के अंक 3 अच्छे अंक वाले विषय के आधार पर तय हाेंगे

News Blast

अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने चीन सीमा पर शहीद भारतीय सैनिकों के लिए शोक जताया, कहा- जवानों को हमेशा याद रखेंगे

News Blast

सोने की ईंट के नाम पर 100 करोड़ की ठगी का आरोपी कैंडी बाबा गिरफ्तार, कभी ढोलक बजाने और मोमबत्ती बेचने का काम करता था

News Blast

टिप्पणी दें