May 19, 2024 : 10:05 PM
Breaking News
बिज़नेस

बीएसई 63 अंक और निफ्टी 19 पॉइंट ऊपर खुला, मंगलवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 396 अंक नीचे बंद हुआ था

  • मंगलवार को बीएसई 187 अंक ऊपर 36,674 पर और निफ्टी 36 पॉइंट ऊपर 10,799 पर बंद हुआ था
  • कल को अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.86% गिरावट के साथ 89 अंक नीचे 10,343 पर बंद हुआ था

दैनिक भास्कर

Jul 08, 2020, 09:18 AM IST

मुंबई. बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 63.86 अंक ऊपर और निफ्टी 19.00 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 173.07 अंक ऊपर और निफ्टी 39.2 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई 216.19 अंक तक और निफ्टी 73.95 पॉइंट तक नीचे चला गया था। कारोबार के अंत में बीएसई 187.24 अंक ऊपर 36,674.52 पर और निफ्टी 36.00 पॉइंट ऊपर 10,799.65 पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 396.85 अंक नीचे 25,890.20 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.86 फीसदी गिरावट के साथ 89.76 अंक नीचे 10,343.90 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.08 फीसदी गिरावट के साथ 34.40 पॉइंट नीचे 3,145.32 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.55 फीसदी बढ़त के साथ 18.33 अंक ऊपर 3,363.67 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7,43,481 हो गई है। इनमें 2,65,670 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 4,57,058 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 20,653 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 11,949,281 हो चुकी है। इनमें 546,601 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 133,972 हो चुकी है।

09:15 AM बीएसई 30.77 अंक ऊपर 36,705.29 पर और निफ्टी 7.55 पॉइंट ऊपर 10,807.20 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट

Related posts

मोरेटोरियम पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल से पूछा- आपको क्रेडिट कार्ड पर एक्स ग्रेशिया क्यों चाहिए?

Admin

इकोनॉमी में सुधार के लिए ट्रंप प्रशासन का नया प्रपोजल, एयरलाइन इंडस्ट्री को मिलेगा 20 बिलियन डॉलर का राहत पैकेज

News Blast

डिवीज लैब के सीएफओ सहित सात लोगों पर इनसाइडर ट्रेडिंग का आरोप, सेबी ने 96 लाख रुपए पेनाल्टी लगाई

News Blast

टिप्पणी दें