May 18, 2024 : 6:52 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

नोटों की गड्डी दिखाकर सोने की अंगूठी ठग कर हुए फरार

दैनिक भास्कर

Jul 07, 2020, 04:00 AM IST

नई दिल्ली. सुल्तानपुरी इलाके में दिनदहाड़े 2 ठगों ने एक युवक से उसकी सोने की अंगूठी लेकर उसे नोट की शेप वाली कागज की गड्डी थमा दी। वारदात के बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गए। पुलिस ने ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पीडि़त किशोरी लाल परिवार के साथ सी-ब्लॉक सुल्तानपुरी इलाके में रहता है। वारदात रविवार की शाम 6.30 बजे वह मुर्गा मंडी से मुर्गा लेने गया था। जब वह बस स्टेंड के पास पहुंचा।

अचानक 2 लड़कों ने उसे रोक लिया। उससे बातचीत करने लगे। तभी एक लड़के ने उसे कहा कि उसके पास नोटों की गड्डी है। लेकिन वह इसको बैंक में जमा नहीं कर सकते है। उसने कहा कि अगर तुम सोने अंगूठी दे दो तो नोटों की गड्डी वह तुम्हें दे देगें। जब उसने नोट की गड्डी देखी। ऊपर की तरफ असली 500 का नोट था। लालच आने पर उसने अपनी अंगूठी दे दी।

Related posts

सूरत में परिजन मरीज का हाल जानने पहुंचे, डॉक्टर बोला- उनका तो अंतिम संस्कार भी हो गया

News Blast

हाईकोर्ट ने कहा- जहां कोविड का टेस्ट किया जा सकता है, उन सभी निजी अस्पतालों को टेस्ट की इजाजत दी जाए

News Blast

पिछले 24 घंटे अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित भारत में मिले, महाराष्ट्र में एक दिन में रिकॉर्ड 3874 मामले; अब तक 4.11 लाख केस

News Blast

टिप्पणी दें