May 18, 2024 : 6:48 PM
Breaking News
करीयर

10वीं में 83.31% और 12वीं में 74.63% स्टूडेंट्स ने हासिल की सफलता, 10वीं में रिया जैन और 12वीं में अनुराग मलिक बने टॉपर

  • इस साल 10वीं- 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 6 मार्च तक की गई आयोजित
  • परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड 56,11,072 स्टूडेंट्स में से 4,80,591 स्टूडेंट्स ने छोड़ी परीक्षा

दैनिक भास्कर

Jun 28, 2020, 01:31 AM IST

उत्तर प्रदेश बोर्ड के 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम आज यानी 27 जून दोपहर 12 बजे घोषित कर दिए गए। नतीजों की घोषणा राज्य के उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने लखनऊ के लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर अपने रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल परीक्षा में 10वीं के 83.31% और 12वीं के 74.63% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। वहीं, 96.67% अंकों के साथ रिया जैन ने 10वीं में टॉप किया, जबकि 97% के साथ अनुराग मलिक 12वीं के टॉपर बने।

10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

18 फरवरी से शुरू हुई थी परीक्षा

इस साल 10वीं- 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 6 मार्च तक आयोजित की गई थी। बोर्ड की परीक्षाएं कोरोना के कारण बने हालातों से पहले ही पूरी हो गई थीं। लेकिन संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से आंसर शीट के मूल्यांकन में हुई देरी के कारण इस साल रिजल्ट की घोषणा में भी देरी हुई है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ऐलान किया है कि, यूपी बोर्ड के टॉप-20 मेधावी छात्रों के घर की सड़क को उनके नाम पर बनाया जाएगा।

10वीं के टॉप-10

नाम अंक रैंक
रिया जैन 96.67% 1
अभिमन्यु वर्मा 95.83% 2
योगेश प्रताप सिंह 95.33% 3
गौरव 94.83% 4
शोभित कुमार 94. 83% 4
शिवानी वर्मा 94.83% 4
नीतीश कुमार 94.67% 5
हिमांशी विश्वकर्मा 94.67% 5
ऋषभ सिंह 94.50% 6
उज्जवल तोमर 94.50% 6
निशांत पटेल 94.50% 6
दीक्षा पांडे 94.50% 6
अर्पित यादव 94.33% 7
अर्पित वर्मा 94.33% 7
काजल 94.33% 7
आस्था श्रीवास्तव 94.33% 7
दीपिका 94.33% 7
नमन 94.17% 8
अंकित अग्निहोत्री 94.17% 8
आकाश रावत 94.17% 8
सृष्टि 94.17% 8
भानवी द्विवेदी 94.17% 8
शोभित वर्मा 94.00% 9
रोशन चौरसिया 94.00% 9
अंकुश दुबे 94.00% 9
आकाश कुशवाह 94.00% 9
अलीशा अंसारी 94.00% 9
गार्गी यादव 94.00% 9
अरशद इकबाल 93.83% 10
वैशाली शर्मा 93.83% 10
अर्शिमा शेख 93.83% 10
अलका सिंह 93.83% 10

12वीं के टॉप-10

नाम अंक रैंक
अनुराग मलिक 97% 1
प्रांजल सिंह 96% 2
उत्कर्ष शुक्ला  94.80%

3

 वैभव द्विवेदी 94.40% 4
आकांक्षा 94.00% 5
गरिमा कौशिक 93.80% 6
पूजा मौर्य 93.60% 7
अंकुश राठौर 93.00% 8
मनु मिश्रा 93.00% 8
केशव 92.80% 9
रिद्धिमा 92.60% 10

स्टूडेंट्स को मिलेगी डिजिटल मार्कशीट 

मौजूदा हालात के मद्देनजर बोर्ड की ओर से पहली बार स्टूडेंट्स को डिजिटल हस्ताक्षर वाली मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। यह डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट स्टूडेंट्स को यूपी बोर्ड के परिणाम जारी होने के दो- तीन दिन बाद स्कूल के प्रिंसिपल के जरिए मिल जाएगा। साथ ही यूपी बोर्ड इस बार इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल होने वाले परीक्षार्थी को पहली बार कंपार्टमेंट में शामिल होने का मौका भी दे रहा है।

4.80 लाख ने छोड़ दी परीक्षा

कक्षा रजिस्टर्ड उपस्थित अनुपस्थित
10वीं 30,24,632 27,44,976 2,79,656
12वीं 25,86,440 23,85,505 2,00,935
कुल 56,11,072 51,30,481 4,80,591

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं कक्षा के लिंक क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर आदि भरें।
  • जानकारी भरते ही रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।

5 सालों के 10वीं के परीक्षा परिणाम- 

वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत
2019 80.07
2018 75.16
2017 81.18
2016 87.66
2015 83.74

5 सालों के 12वीं के परीक्षा परिणाम-   

वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत
2019 70.06
2018 72.43
2017 82.62
2016 87.99
2015 88.83

Related posts

इग्नू ने जारी किया जून टर्म एंड एग्जाम 2020 का रिजल्ट, 17 सितंबर से शुरू हुई थी परीक्षा, ignou.ac.in के जरिए देख सकते हैं स्कोर कार्ड

News Blast

RTE एडमिशन की लॉटरी खुली:MP में 2 लाख बच्चों में से 28 हजार के फॉर्म रिजेक्ट; प्राइवेट स्कूलों की फर्स्ट क्लास में दिया एडमिशन, तकनीकी कारण से परेशानी भी हुई

News Blast

रानी दुर्गावती विवि: परीक्षा के दूसरे दिन ही विवि ने परिणाम कर दिया जारी

News Blast

टिप्पणी दें