May 19, 2024 : 2:09 AM
Breaking News
MP UP ,CG

सवारी के लिए महाकाल का शृंगार

  • श्रद्धालुओं के लिए 250 रुपए में शीघ्र दर्शन की सुविधा

दैनिक भास्कर

Jul 05, 2020, 04:01 AM IST

उज्जैन. श्रावण 6 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस दिन सोमवार है और शाम 4 बजे राजाधिराज महाकाल नगर भ्रमण यात्रा पर निकलेंगे। बाबा की सवारी की तैयारियों को मंदिर समिति अंतिम रूप देने में जुटी है। 
मंदिर के कलाकार राजेंद्र पाठक  ने सवारी के लिए भगवान के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप का शृंगार किया। चांदी की प्रतिमा को दमकाने के बाद भगवान के स्वरूप को विभिन्न रंगों से निखारा गया। यह स्वरूप पहली सवारी में पालकी में विराजमान किया जाएगा। दूसरी सवारी (13 जुलाई) में भगवान का यह स्वरूप हाथी पर विराजित होगा तथा पालकी में भगवान के मनमहेश स्वरूप को विराजित कर सवारी निकाली जाएगी। पहले राजेंद्र के पिता स्व चंद्रकांत पाठक मूर्तियों का स्वरूप निखारते थे। उनके निधन के बाद यह काम राजेंद्र ने संभाला। वे बताते हैं कि मूर्ति को सजाने के लिए आइल पेंट का इस्तेमाल करते हैं। उनके पास स्वरूपों के शृंगार के साथ रथों और अन्य उपकरणों की देखभाल व रंगाई-पुताई की भी जिम्मेदारी है। सवारी में उपयोग होने वाले रथों और नंदी तथा गरूड़ की प्रतिमाओं को भी सजाया जा रहा है। 

एक साल में 5 बार होते हैं स्वरूपों के दर्शन
मंदिर के खजाने में भगवान के चांदी से निर्मित 7 स्वरूप हैं। इनमें से 6 चंद्रमौलेश्वर, मनमहेश, उमा-महेश, तांडव, सप्तधान्य व होकर काफी पुराने हैं। एक स्वरूप जटाशंकर पार्श्वगायिका अनुराधा पोडवाल ने भेंट किया था। इन स्वरूपों के सवारी और अन्य अवसरों पर दर्शन होते हैं। भगवान के इन स्वरूपों को श्रावण-भादौ, कार्तिक, दशहरा, वैकुंठ चतुर्दशी की सवारियों के दौरान तथा उमा-सांझी उत्सव व शिवरात्रि पर्व पर भी शृंगारित किया जाता है। सवारी में भगवान जिस चांदी की पालकी में विराजित होकर निकलेंगे, उसे भी दमकाया जा रहा है। 
लड्‌डू प्रसाद सोमवार को : प्रशासक एसएस रावत के अनुसार सोमवार को मंदिर में दर्शनार्थियों को लड्‌डू प्रसाद मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारी हो गई। श्रावण में भक्त दर्शन के बाद मंदिर का प्रसाद भी ले जाते हैं। 

सवारी मार्ग पर दाे तरह के कैमरे लगाए
महाकालेश्वर की सवारी के श्रद्धालुओं को घर बैठे दर्शन कराने के लिए पूरे सवारी मार्ग पर दो तरह के 20 कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरे पूरी सवारी का दर्शन कराएंगे। मंदिर समिति ने आंखों देखा हाल सुनाने का भी बंदोबस्त किया है। इसके अलावा स्थानीय न्यूज चैनलों पर भी सीधा प्रसारण होगा। मंदिर में दर्शन के लिए 10 हजार ऑनलाइन परमिशन जारी करने की व्यवस्था की गई है। जल्दी दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए 250 रुपए से शीघ्र दर्शन भी कराए जाएंगे। इसका काउंटर शंख द्वार पर होगा। 
स्वास्थ्य परीक्षण : मंदिर समिति ने  पुजारियाें, पुरोहितों, पालकी उठाने वाले कहारों और मंदिर के कर्मचारियों का शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराया। 

Related posts

सांप पकड़ने में माहिर दो दोस्तों की रोचक कहानी, अब इस हुनर की वजह से मिलेगा पद्मश्री सम्मान

News Blast

महिला ने पूछा, सरकार गिराकर कैसा लग रहा तो असहज हो गए सिलावट

News Blast

कांग्रेस बोली- भाजपा नोट से वोट खरीदकर चुनाव लड़ना चाहती है; भाजपा का पलटवार- सच्चाई सामने आने के लिए 15 मिनट ताे रुक जाते, इतनी जल्दी क्या थी

News Blast

टिप्पणी दें