May 19, 2024 : 4:23 PM
Breaking News
MP UP ,CG

नए इलाकों में कोरोना : शुभ कॉलोनी व मोहन नगर में पहली बार मिले मरीज

  • 3 दिन में 5 पॉजिटिव मरीज अलग-अलग इलाकों से सामने आए
  • अब जिले में हो गए 168 पॉजिटिव
  • एक पॉजिटिव किल कोरोना अभियान से भी सामने आया

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 06:31 AM IST

रतलाम. हमारे शहर में अब कोरोना का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते तीन दिन में चार पॉजिटिव अलग-अलग इलाकों से मिले हैं। शुक्रवार को शुभ कॉलोनी और मोहन नगर में नए पॉजिटिव सामने आए हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि इनमें से एक पॉजिटिव किल कोरोना अभियान से मिला है। इसी के साथ अब हमारे जिले में 168 पॉजिटिव हो गए हैं।
शहर में 1 जुलाई से अब तक 10 पॉजिटिव मिले हैं, इनमें रतलाम में 6 पॉजिटिव सामने आए हैं, उनमें भी 5 अलग-अलग इलाकों से हैं। शहर के शुभ कॉलोनी, मोहन नगर, करमदी रोड व मौलाना आजाद नगर तक संक्रमण पहुंच चुका है। खास बात यह है कि इनमें से कोई भी इलाका आस-पास नहीं है। 
दो नए इलाके कंटेनमेंट बने :- शुक्रवार को शुभ कॉलोनी का 34 साल का पुरुष व मोहन नगर की 45 साल की महिला पाॅजिटिव मिली। एक पॉजिटिव फीवर क्लिनिक से तो वहीं दूसरा पॉजिटिव किल कोरोना अभियान से सामने आया। दोनों ही क्षेत्रों में कंटेनमेंट बनाया गया, तो वहीं अब अधिकारियों का अमला कान्टेक्ट ट्रेसिंग में जुट गया है।
जावरा में बुरे हाल, 42 मरीज सामने आए, 10 कंटेनमेंट बने :- इस समय जिले के जावरा में कोरोना रोगी बड़ी तादाद में मिल रहे हैं और यहां अब तक 42 मरीज मिल चुके हैं यानी जिले के 25% मरीज अब यहीं से हैं। वहीं शहर में अब तक दस कंटेनमेंट बनाए जा चुके हैं।

खास बात : सभी स्थान दूरी पर फिर भी फैल रहा मर्ज

एक और व्यापारी… शुभ कॉलोनी के पुरुष की   चूड़ियों की दुकान, मोहन नगर की शिक्षिका  

शुक्रवार को एक और व्यापारी संक्रमित हुआ है। शुभ कॉलोनी के पुरुष की चूड़ियों की दुकान है। वहीं, मोहन नगर की महिला इमलीपाड़ा में शिक्षिका है। शुक्रवार शाम तक दोनों के ही संपर्क में आए 15 लोगों को क्वारेंटाइन किया है।

जून में ज्यादातर मरीज नयापुरा से सामने आए थे 
इधर, जून में 127 मरीज सामने आए थे। इनमें से ज्यादातर कांटेक्ट ट्रेसिंग में मिले थे। सिर्फ नयापुरा क्षेत्र में ही 30 लोग संक्रमित मिले थे। नयापुरा में 3 जून को एक गर्भवती पॉजिटिव मिली थी, 4 जून को क्षेत्र के ही झाड़फूंक करने वाले बाबा पॉजिटिव आए थे। इसके बाद कान्टेक्ट ट्रेसिंग में एक के बाद एक संक्रमित मिलने लगे।

फीवर क्लिनिक से भी मिल रहे संक्रमित
^नए पाॅजिटिव अलग-अलग इलाकों से सामने आ रहे हैं। किल कोरोना अभियान में हमें एक पॉजिटिव मिला है। फीवर क्लिनिक में जांच होने से भी संक्रमित मिल रहे हैं। – डॉ. प्रमोद प्रजापति, नोडल अधिकारी, कोविड-19

इन क्षेत्रों में पहली बार मिले मरीज  

शुभ कॉलोनी : 3 जुलाई को 34 साल का पुरुष संक्रमित
मोहन नगर : 3 जुलाई को 45 साल की महिला पॉजिटिव मिली।
मौलाना आजाद नगर : 2 जुलाई को 28 साल की महिला पॉजिटिव।
करमदी रोड : 1 जुलाई को चाय की दुकान वाला संक्रमित, उनकी पत्नी भी 2 जुलाई को पॉजिटिव आई।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट के वकील ने दाखिल की याचिका, कहा- जिस जगह शाही मस्जिद, वहीं कृष्ण का जन्म हुआ था

News Blast

सड़कों पर दौड़ रहे रेत और गिट्टी से ओवरलोड वाहन, सख्ती के बाद भी नहीं लग रहा अंकुश

News Blast

Unknown people attacks on doctor during late night in Agra | देर रात अज्ञात लोगों ने डॉक्टर को बनाया निशाना, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती, गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

Admin

टिप्पणी दें