May 2, 2024 : 11:43 AM
Breaking News
MP UP ,CG

शहर सूखा, शाहपुर के अड़गांव में आधा घंटा बारिश

  • मानसून की बेरूखी के कारण लोग परेशान, एक सप्ताह से नहीं हुई तेज बारिश

दैनिक भास्कर

Jul 03, 2020, 05:49 AM IST

बुरहानपुर. मानसून की बेरूखी के कारण शहर में बारिश नहीं हो रही है लेकिन गुरुवार दोपहर शाहपुर क्षेत्र के अड़गांव में आधा घंटा तेज बारिश हुई। इससे क्षेत्र के किसानों ने राहत की सांस ली है। बारिश नहीं होने से शहरी क्षेत्र में उमस बढ़ गई है।
शहर में पिछले एक सप्ताह से अच्छी बारिश नहीं हुई है। इस कारण लगातार उमस बढ़ रही है। मानसून 14 जून से सक्रिय हुआ है लेकिन बादल छाने के बाद भी शहर में बारिश नहीं हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर पानी बरस रहा है। अड़गांव में गुरुवार दोपहर 2 बजे के बाद बादल छाए और 2.30 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया। लंबे समय से बारिश की खेंच से चिंतित किसानों के चेहरे बारिश के बाद खिल उठे।

जिले में अब तक 6.38 इंच हुई बारिश
जिले में अब तक 6.38 इंच बारिश हुई है। बुरहानपुर में 6.18, नेपानगर में 9.4 व खकनार में 3.56 इंच बारिश हुई है। निंबोला क्षेत्र में भी किसानों सहित सभी को मानसून की तेज बारिश का इंतजार है। यहां प्री मानसून की तेज बारिश के बाद बोवनी करने वाले किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। अंकुरित हो चुकी फसल मुरझा रही है। वहीं जमीन में बीज खराब हो रहे हैं।

Related posts

लड़की चीज ही ऐसी हैं…’, ‘अजमेर 92’ फिल्म पर सरवर चिश्ती का विवादित बयान

News Blast

MP में आज लगेगी 10 लाख वैक्सीन:प्रदेश में 7000 से ज्यादा सेंटर बनाए, 1 और 3 जुलाई को होगा वैक्सीनेशन, भोपाल के प्रत्येक वार्ड में 2-2 सेंटर; ऑन स्पॉट होंगे रजिस्ट्रेशन

News Blast

दलहन पर स्टॉक लीमिट का विरोध:MP की 270 मंडियों में आज 50 हजार व्यापारी नहीं करेंगे अनाज की खरीदी, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी बात

News Blast

टिप्पणी दें