May 17, 2024 : 4:08 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

एक दिन में 444 लोगों की जान गई; दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा 3 हजार के करीब पहुंचा, 24 घंटे के अंदर महाराष्ट्र में 198 मरीजों की मौत

  • तमिलनाडु में 64 मरीजों की मौत, यहां मरने वालों की संख्या 1,385 हो गई
  • देश की राजधानी दिल्ली में 59 और उत्तर प्रदेश में 14 लोगों की जान गई

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 12:09 AM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 18,669 हो गई है। शुक्रवार को 16 राज्यों में 444 मरीजों की जान चली गई। देश की राजधानी दिल्ली में 64 लोगों की मौत हुई। यहां मरने वालों का आंकड़ा अब तीन हजार के करीब पहुंच गया है। राज्य में अब तक 2923 मौतें हो चुकी हैं। 

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 198 लोगों ने दम तोड़ दिया। यहां अब तक 8376 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में पिछले एक हफ्ते से मौतों की संख्या में तेजी आई है। यहां शुक्रवार को 21 संक्रमितों की जान चली गई। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा अब 293 हो गया है।

इन राज्यों में भी गई संक्रमितों की जान
शुक्रवार को गुजरात और पश्चिम बंगाल में 18-18, उत्तर प्रदेश में 14, राजस्थान में 10, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 8-8, बिहार में 6, पंजाब में 5, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश में 4-4, ओडिशा में 2 और पुडुचेरी में 1 की जान चली गई। 

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें                            
महाराष्ट्र                               8,376
दिल्ली  2,923
गुजरात 1,905
तमिलनाडु 1,321
पश्चिम बंगाल 717
मध्य प्रदेश 593
उत्तर प्रदेश 749
राजस्थान 440
तेलंगाना

283

हरियाणा 255
कर्नाटक 293
आंध्र प्रदेश 206
पंजाब 157
जम्मू कश्मीर 119
बिहार 84
उत्तराखंड 42
केरल 25
ओडिशा 37
झारखंड 15
छत्तीसगढ़ 14
असम 14
हिमाचल प्रदेश 09
चंडीगढ़ 06
पुडुचेरी 13
मेघालय 01
लद्दाख 01
त्रिपुरा 01
गोवा 04
अरुणाचल प्रदेश 01
कुल 18,669
फोटो दिल्ली की है। यहां कोरोना संक्रमण से मरने वाले शख्स का अंतिम संस्कार करता स्वास्थ्यकर्मी। यहां अब तक 2,923 लोगों की जान जा चुकी है।

06 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई                           4,762
अहमदाबाद 1,410
ठाणे 1,075
पुणे 826
चेन्नई 993
कोलकाता 402

पांच दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख               

मौतें           
16 जून 2,004
21 जून 426
23 जून  468
24 जून 424
30 जून 506

Related posts

दोस्ती, न्यूडिटी और ब्लैकमेलिंग… गिरफ्तार हुआ सेक्सटोर्शन कराने वाला ‘ACP’, खुले कई राज

News Blast

किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री से सीधी बात: किसानों का सवाल- कॉन्ट्रैक्ट खेती में लूटने वालों से बचाएगा कौन?, तोमर बोले- मुकरने वाली कंपनियाें पर जुर्माना लगेगा

Admin

कोरोना संक्रमित 100 गंभीर मरीजों में से 8 की जान सस्ती स्टेरॉयड दवाओं से बच सकती है, जानिए क्या हैं इसके फायदे

News Blast

टिप्पणी दें