May 21, 2024 : 4:19 PM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

एक दिन में 1.26 लाख नए केस बढ़े, अमेरिका में 26 हजार लोग पॉजिटिव मिले, मैक्सिको में सबसे ज्यादा 741 मौतें; दुनिया में 1.09 करोड़ केस

  • दुनियाभर में अब तक 5 लाख 21 हजार 406 लोगों की जान जा चुकी है, 61.06 लाख लोग ठीक हुए
  • सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में 28.06 लाख संक्रमित, जबकि 1 लाख 31 हजार 136 मौतें

दैनिक भास्कर

Jul 03, 2020, 12:45 AM IST

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावावायरस से अब तक 1 करोड़ 9 लाख 21 हजार 298 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 61 लाख 06 हजार 402 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 21 हजार 406 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार को 1 लाख 26 हजार 136 नए केस बढ़े। इनमें सबसे ज्यादा अमेरिका में 26 हजार 560 लोग पॉजिटिव पाए गए। ब्राजील में 23 हजार 515 संक्रमित मिले। 

संक्रमण के चलते सबसे ज्यादा मैक्सिको में 741 लोगों की जान चली गई। ब्राजील में 601 मरीजों ने दम तोड़ दिया। भारत दुनिया का तीसरा देश है जहां गुरुवार को सबसे ज्यादा मौतें हुईं। यहां 378 मरीजों की जान गई।  

ट्रम्प ने फिर बोला, चीन का प्लेग

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर कोरोनावायरस को लेकर चीन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह महामारी ‘चीन का प्लेग’ है, जिसे कभी बाहर नहीं आने देना चाहिए था। लेकिन, चीन ने इसे फैलने दिया। उन्होंने कहा कि हमारे बीच हुई ट्रेड डील में साइन की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि चीन ने हमें कोरोना दे  दिया।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 2,806,513 131,136 1,177,068
ब्राजील 1,476,884 61,314 916,147
रूस  661,165 9,683 428,978
भारत 626,591 18,226 379,786
ब्रिटेन 3,13,483 43,906 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,96,739 28,363 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,88,477 9,860 1,78,245
चिली 2,84,541 5,920  2,49,247
इटली 2,40,961 34,818 1,91,083
ईरान 2,32,863 11,106 1,94,098

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के पिता स्टेनली जॉनसन ने सरकार की सलाह का उल्लंघन किया है। सरकार ने नागरिकों से बहुत ही जरूरी होने पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने की सलाह दी थी। इसके बावजूद स्टेनली ग्रीस घूमने चले गए। ग्रीस सरकार ने उनके आने की पुष्टि की। वह बुल्गारिया से होते हुए ग्रीस पहुंचे।
  • स्वीडन में कोरोनावायरस के मामले 70 हजार से ज्यादा हो गए हैं। यहां 24 घंटे में 947 नए मामले सामने आए। स्वीडन में अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

रूस: 24 घंटे में 6,760 मरीज मिले

रूस में 24 घंटे में 6,760 नए मरीज मिले हैं और 147 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 6.61 लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि 9,683 लोगों की मौत हो चुकी है। एंटी कोरोनावायरस क्राइसिस रिस्पॉन्स सेंटर ने गुरुवार को बताया कि एक हफ्ते से यहां सात हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं।

मास्क पहनने में कोई दिक्कत नहीं: ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि उन्हें मास्क पहनने में कोई दिक्कत नहीं है, अगर हालात वैसे हो तो। उन्होंने कहा कि अगर मैं ऐसी किसी जगह हूं, जहां काफी भीड़ हो तो जरूर मास्क पहनूंगा। वैसे मास्क पहनना अच्छा है। देश में मरने वालों की संख्या 1.28 लाख पहुंच गई है। यहां अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं। महामारी विशेषज्ञ डॉ एंथनी फौसी ने कहा था कि यदि मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे अन्य नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया गया तो अमेरिका में हर दिन एक लाख नए मामले सामने आ सकते हैं।

  • अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने गुरुवार को बीबीसी रेडियो 4 से कहा कि देश में संक्रमण को अभी कंट्रोल नहीं किया गया तो बाद में स्थिति और बिगड़ सकती है। संक्रमण और मौतों के मामले में दूसरे देश की तुलना में हम ज्यादा प्रभावित हैं। देश के कई राज्यों में संक्रमण का मामला बढ़ गया है।

ब्राजील: 60 हजार से ज्यादा मौतें
दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में 24 घंटे में 46,712 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 14 लाख से ज्यादा हो गई है। एक दिन में यहां 1038 लोगों ने दम तोड़ा है। मरने वालों की संख्या 61 हजार से ज्यादा हो गई है। देश में 9.16 लाख लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

ब्राजील में महामारी के बीच रक्षा मंत्री फर्नांडो अजेवेडो ए सिल्वा ने रोरैमा राज्य का दौरा किया। देश में अब तक 14 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं।

मैक्सिको:  2.31 लाख संक्रमित
मैक्सिको में 24 घंटे में 5681 मरीज मिले हैं और 741 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या ईरान के करीब पहुंच गी। मैक्सिको अब टॉप 10 संक्रमित देश बनने वाला है। यहां 2.31 लाख संक्रमित हो गए हैं, जबकि 28 हजार 510 मौतें हुई हैं। वहीं, ईरान में 2.32 लाख मरीज हैं।

मैक्सिको के बार्सिलो होटल में रूम को डिसइन्फेक्ट करती स्टाफ कर्मचारी। महामारी की वजह से होटल अभी भी बंद है। यहां अब तक 2.31 लाख संक्रमित हो चुके हैं।

न्यूजीलैंड: स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा
न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री डेविड क्लार्क ने कोरोनावायरस को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया और लॉकडाउन नियमों के उल्लंघनों करने पर आलोचनाओं के बाद इस्तीफा दे दिया। वे लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ बीच पर गए थे। पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को उनके इस्तीफे की घोषणा की। देश में अब तक 1530 केस मिल चुके हैं, जबकि 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related posts

मास्क पर रिसर्च:मास्क नहीं लगाने पर 3 देशों में 70% केस बढ़े, जर्मनी में 45% लोग संक्रमण के बाद भी मास्क लगाना चाहते हैं

News Blast

UP Corona Update: पैर पसार रहा संक्रमण, पिछले 24 घंटे में 7,695 नए मामले, 4 मरीजों की मौत

News Blast

ओमिक्रॉन कोरोना वैरिएंट

News Blast

टिप्पणी दें