May 17, 2024 : 3:34 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

भारत में संक्रमण के मामले 6 लाख के पार, 1 लाख मामले बढ़ने की सबसे तेज रफ्तार; महज पांच दिन में संख्या पांच लाख से छह लाख हो गई

  • देश में कोरोना से अब तक 17 हजार 410 मौतें हुईं, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7855 की जान गई
  • तमिलनाडु में लगातार दूसरे दिन 3900 से ज्यादा संक्रमित मिले, अब तक 1201 मौतें हुईं

दैनिक भास्कर

Jul 01, 2020, 09:59 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के मामले गुरुवार को 6 लाख के पार पहुंच गए हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की तादाद 17 हजार 410 पहुंच गई है। संक्रमण के केस 26 जून को 5 लाख के पार पहुंचे थे यानी महज 5 दिनों में ही एक लाख मामले बढ़ गए। देश में एक लाख मामले बढ़ने की यह सबसे तेज रफ्तार है। ये आंकड़े  covid19india.org के मुताबिक हैं।

इस रफ्तार से देश में बढ़े केस

तारीख कितने केस कितने दिन लगे
18 मई 1 लाख 118 दिन
2 जून 2 लाख 15 दिन
12 जून 3 लाख 10 दिन
20 जून 4 लाख 8 दिन
26 जून 5 लाख 6 दिन
1 जुलाई 6 लाख 5 दिन

हरियाणा में स्कूल में जाएंगे टीचर्स, ओडिशा में बोर्ड परीक्षा रद्द
हरियाणा सरकार ने 27 जुलाई से स्कूल खोलने का फैसला लिया है। हालांकि राज्य सरकार से स्पष्ट किया है कि स्कूल में अभी केवल शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक स्टाफ ही आएगा। बच्चे नहीं आएंगे। उधर, ओडिशा सरकार ने राज्य शिक्षा बोर्ड की 12वीं की बची परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। छात्रों के पुराने अंकों के आधार पर एवरेज मार्क्स देने का फैसला लिया है।

LIVE UPDATES : 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर कोरोना की जांच बढ़ाने को कहा है। स्वास्थ्य सचिव प्रीति सुदान ने अपने पत्र में लिखा है कि कोरोना की ज्यादा से ज्यादा जांच के लिए राज्य सरकारें हर संभव कोशिश करें। 
  • चंडीगढ़ प्रशासन ने विदेश से आने वाले सभी लोगों के लिए 7 दिन का इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन अनिवार्य कर दिया है। क्वारैंटाइन में मिलने वाली सुविधाओं के लिए लोगों को भुगतान करना होगा। 7 दिन में अगर कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो इसके अगले 7 दिन होम हाइसोलेशन में रहना होगा। 
  • कोरोना पर निगरानी और बचाव के लिए सरकार की तरफ से जारी आरोग्य सेतु ऐप में मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे तकनीकी खामी आ गई। ऐप की ओर से ट्वीट में जानकारी दी गई कि कुछ यूजर्स को लॉगिन में परेशानी आ रही है। हालांकि, रात 12.10 बजे ऐप ने फिर से काम करना शुरू कर दिया।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पहले दिल्ली में 100 लोगों की कोरोना जांच की जाती थी तो उसमें से 31 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए जाते थे। अब 100 लोगों की जांच में केवल 13 लोग ही पॉजिटिव आ रहे हैं। ये अच्छा संकेत है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 18 हजार 653 मामले सामने आए। वहीं, 507 लोगों की मौत हुई। इसके बाद देश में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 5 लाख 85 हजार 493 हो गई है। इनमें से 2 लाख 20 हजार 114 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 3 लाख 47 हजार 979 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 17 हजार 400 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • इंडियन काउंसिल मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बुधवार को बताया कि 30 जून को देश में 2 लाख 17 हजार 931 टेस्ट किए गए। इसके साथ अब तक 88 लाख 26 हजार 585 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

मुंबई के कंटेनमेंट जोन में धारा 144 लागू

मुंबई के कंटेनमेंट जोन में बुधवार रात से धारा 144 लगाने का फैसला किया गया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन में एक से ज्यादा व्यक्ति के एक साथ जमा होने पर रोक रहेगी। ऐसी ही रोक पूरी मुंबई में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगी। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि रिकवरी रेट बढ़कर 59.43% हो गया है। 

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: राज्य में आज से ‘किल कोरोना अभियान’ की शुरुआत हो गई। इसके तहत घर-घर जाकर सैंपल लिया जाएगा। यह अभियान 15 दिन चलेगा। उधर, राजधानी में 58 मामले सामने आए। पुराने शहर के इब्राहिमगंज में 12 पॉजिटिव मिले। इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल हैं।

महाराष्ट्र: राज्य के औरंगाबाद जिले में बुधवार को संक्रमण के 192 मामले सामने आए। इसके साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5757 पर पहुंच गई है। इस बीच, मुंबई में आज से 350 लोकल ट्रेनें शुरू की गईं। हालांकि, इन ट्रेनों में केवल सरकारी कर्मचारियों को ही सफर करने की इजाजत दी गई है।

उत्तरप्रदेश: आजमगढ़ जिले में बुधवार को आठ संक्रमित मिले। इनमें से 7 लोग मुंबई, दिल्ली और नोएडा से आए हैं। एक संक्रमित डॉक्टर है। इसके साथ जिले में मरीजों की संख्या 242 हो गई है। उधर, बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर जिले में 836 व्यक्ति संक्रमित हुए हैं। इनमें से 656 व्यक्ति इलाज से ठीक हो गए, जबकि 32 की मौत हो चुकी है।

राजस्थान: राज्य में बुधवार को संक्रमण के 78 मामले सामने आए। अलवर में 29, जयपुर में 25, झुंझुनू में सात, कोटा में आठ, गंगानगर में पांच, भरतपुर में एक, दौसा, पाली और राजसमंद में एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। उधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नेशनल डॉक्टर्स‌ डे पर राज्य के सभी डॉक्टर्स को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि आपकी वजह से हम कोरोना से लड़ पा रहे हैं।

बिहार: राज्य में बुधवार को 88 मामले सामाने आए। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हजार 76 हो गई है। आरा में एक डीएसपी और एक जवान समेत तीन पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

Related posts

करावल नगर में भाभी की हत्या में देवर गिरफ्तार

News Blast

टेस्टिंग 11 करोड़ के पार, इस बार एक करोड़ जांच पर सबसे कम 4.7 लाख केस मिले

News Blast

आप के नेता कहां थे जब दिल्ली सरकार खादर में 200 झुग्गी तोड़ रहे थे : आदेश

News Blast

टिप्पणी दें