May 17, 2024 : 2:58 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

आनंदीबेन पटेल ने मध्य प्रदेश के प्रभारी राज्यपाल की शपथ ली, कल शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार होगा 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल के तौर पर शपथ ले ली। उन्हेंमध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एके मित्तल नेशपथ दिलाई। पटेल को आज मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान गुरुवार को होने वालेकैबिनेट के विस्तार में शामिल हो रहेनए मंत्रियों की सूची सौंप देंगे। पटेल कल उन्हें मंत्री पद कीशपथ दिलाएंगी।राजभवन में बुधवार कोहुए शपथ ग्रहण समारोह मेंमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश सरकार के मंत्री और पूर्व मंत्री शामिल हुए।

कोरोना के मद्देनजर कार्यक्रम में बहुत ही कम लोगों कोआमंत्रित किया गया था और सोशल डिस्टेंसिंग की पर्याप्त व्यवस्था की गईथी।मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन अस्वस्थ होने के चलते पिछले कुछ दिनों से गृहनगर लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती हैं। इन स्थितियों के बीच राष्ट्रपति ने उत्तरप्रदेश की राज्यपाल पटेल को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का प्रभार भी सौंपा है।राज्यपाल पटेल आज रात्रि विश्राम यहीं पर करेंगी।कल राज्य मंत्रिमंडल विस्तार के मद्देनजर नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी।

4 बजे चार्टर प्लेन से पहुंचीं हैं राज्यपाल

इससे पहले आनंदीबेन पटेल 4 बजे चार्टर प्लेन से पहुंची हैं। स्टेट हैंगर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका स्वागत किया था। प्रभारी राज्यपाल को लेने के लिए मध्य प्रदेश शासन का एक विशेष विमान भोपाल से लखनऊ भेजा गया था।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

आनंदीबेन पटेल, वर्तमान राज्यपाल लालजी टंडन के पहले भी मध्य प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। इस समय वह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल हैं।

Related posts

एक बच्चे ने कैसे दी परदेस एक्ट्रेस को लड़ने की ताकत?

News Blast

लॉकडाउन के कारण दिल्ली-एनसीआर में साइकिलिंग नहीं कर पा रहे थे साइकिलिस्ट, वर्ल्ड बाइसिकल डे पर फिर शुरू

News Blast

सरकारी स्कूलों को सेनेटाइज करने को दिया जा रहा बजट

News Blast

टिप्पणी दें