May 19, 2024 : 2:51 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

दुबई में लूट के दौरान गुजरात के कपल की हत्या, पाकिस्तान का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • घटना 18 जून की रात दुबई के अरेबियन रेन्चेस में हुई
  • मरने वालों के नाम हिरेन और विधि अधिया हैं

दैनिक भास्कर

Jun 24, 2020, 11:29 AM IST

दुबई. यहां गुजरात के एक दंपति की हत्या के आरोप में पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। घटना 18 जून की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पॉश इलाके अरेबियन रेन्चेस में गुजराती कपल के घर चोरी के इरादे से घुसा था। इस दौरान उनकी नींद खुल गई। विरोध करने पर आरोपी ने दोनों की हत्या कर दी। उनकी बेटी पर भी चाकू से हमला किया गया। वो घायल है, लेकिन हालत खतरे से बाहर है। आरोपी दो साल पहले मेन्टेनेंस के लिए इस घर में आ चुका है। 

बड़ी कंपनी में डायरेक्टर थे हिरेन
यूएई के अखबार ‘खलीज टाइम्स’ के मुताबिक, हिरेन और विधि की उम्र 40 साल के करीब थी। इनके दो बच्चे हैं। 18 साल की बेटी और 13 साल का बेटा है। हिरेन शारजाह की एक बड़ी ऑयल कंपनी में डायरेक्टर थे। 

कैसे हुई घटना?
घटना 18 जून की रात तब हुई जब परिवार सो रहा था। आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसा। हिरेन के बेडरूम में पहुंचा। वहां पर्स से पैसे निकाले। जब वह दूसरी कीमती चीजें तलाश कर रहा था, तो खटपट की आवाज से हिरेन की नींद खुल गई। उन्होंने आरोपी को पकड़ना चाहा तो उसने चाकू से हमला कर दिया। चीख सुनकर विधि उठीं। आरोपी ने उन पर भी हमला किया। बाद में दोनों की मौत हो गई।

बेटी ने की थी आरोपी को पकड़ने की कोशिश
हिरेन और विधि पर हमले की चीखें सुनकर आरोपी ऊपरी मंजिल की तरफ भागा। यहां कपल की बेटी ने उसे रोकने की कोशिश की। इस दौरान उसने लड़की पर भी हमला कर दिया। वो घायल हो गई। उसका इलाज चल रहा है। बेटी ने ही दुबई पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी। 

आरोपी गिरफ्तार
आरोपी को हिरेन और विधि की बेटी ने देखा था। उसने पुलिस को जानकारी दी। उसे गिरफ्तार किया गया। वह पाकिस्तानी है। दो साल पहले मेन्टेंस के लिए इस घर में आया था। फिलहाल, बेरोजगार है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे इस बात की जानकारी थी कि अधिया परिवार अमीर है। इसलिए उसने लूट की साजिश रची। 

Related posts

देश के बुरे हालात के लिए ट्रम्प पर भड़के ओबामा, कहा- कोरोना जैसी अराजक आपदा से निपटने के प्रयास अनैतिक और दागदार

News Blast

सेनकाकू आईलैंड के पास चीन के दो जहाज जापान की समुद्री सीमा में घुसे, जापान कोस्ट गार्ड ने चेतावनी देकर भगाया

News Blast

कोरोना फ्री होने के लिए 4 स्टेप और 43 प्वॉइंट का प्रोग्राम, 7 हफ्ते सख्त लॉकडाउन रहा

News Blast

टिप्पणी दें