May 14, 2024 : 12:25 PM
Breaking News
MP UP ,CG

पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने लगाई फांसी, मौत

दैनिक भास्कर

Jun 21, 2020, 05:26 AM IST

डबरा. पत्नी के मायके जाने से दुखी युवक ने शुक्रवार रात में गांव के बाहर एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना गिजौर्रा थानांतर्गत आने वाले ग्राम धर्मपुरा की है। 
मृतक शुक्रवार को शाम घर से शौच के लिए जाने की कहकर निकला था और रातभर घर नहीं आया। सुबह परिजनों को युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिजौर्रा थानांतर्गत ग्राम धर्मपुरा में शनिवार को सुबह करीब आठ बजे गांव के बाहर एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ मिला है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहचान की तो मृतक की शिनाख्त रामशंकर सेन 23 पुत्र रामसेवक सेन निवासी ग्राम धर्मपुरा के रुप में हुई। एएसआई देवकीलाल कोली ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक की पत्नी पंद्रह दिन पहले मायके चली गई थी,तभी से वह दुखी था। मृतक के पिता ने ही फोन करके पुलिस को सूचना दी थी। मृतक के एक साल का एक बेटा है व पत्नी गर्भवती है।

Related posts

Agra Mannapuram Gold Office Loot Case Updates। Many Questions Raises On Police Disclosure over Loot In Agra Uttar Pradesh | एनकाउंटर में ढेर फुटवेयर डिजाइनर का कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं; पुलिस के खुलासे पर उठ रहे 7 सवाल

Admin

UP में BJP का मिशन 2022:गुरु पूर्णिमा पर साधु-संतों का सम्मान कर आशीर्वाद लेंगे भाजपाई, CM योगी ने गोरक्षनाथ मंदिर में अपने गुरु की आरती उतारी

News Blast

रिश्वत लेते पकड़े गए इंजीनियर के घर छापा:जबलपुर लोकायुक्त को भोपाल के दोनों घरों से डेढ़ किलो सोना मिला; 70 हजार रुपए नगद और मकानों के कागज मिले

News Blast

टिप्पणी दें