May 19, 2024 : 5:09 AM
Breaking News
MP UP ,CG

UP में BJP का मिशन 2022:गुरु पूर्णिमा पर साधु-संतों का सम्मान कर आशीर्वाद लेंगे भाजपाई, CM योगी ने गोरक्षनाथ मंदिर में अपने गुरु की आरती उतारी

लखनऊ10 घंटे पहले

सीएम योगी ने गोरक्षपीठ में अपने गुरु की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2022 होने में महज 6 महीने बचे हैं। ऐसे में भाजपा अपने बूथों को मजबूत करने में जुट गई है। आज गुरु पूर्णिमा पर भाजपा कार्यकर्ता अपने गुरुओं के शरण में दिखाई देंगे। भाजपा का हर नेता, जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता आज मठ-मंदिरों में दस्तक देंगे। साधु-संतों को अंगवस्त्र व नारियल देकर सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही जीत का आशीर्वाद भी लेंगे।

लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लाटूश रोड स्थित बौद्ध मंदिर, लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा चौक व बड़ी काली जी मंदिर, चौक पहुंचकर साधु-संतों का आशीर्वाद लेकर उनका सम्मान करेंगे। वहीं गोरखपुर में मौजूद सीएम योगी भी गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम ने सुबह अपने गुरु की आरती उतारकर पूजा की।

हर वर्ग को लुभाने में जुटी भाजपा
भाजपा इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के बड़े वर्ग को जोड़ने का प्रयास करेगी। पार्टी की इस पहल को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। संघ की राह पर भाजपा अपने नए मिशन को अंजाम देने जा रही है। आरएसएस में गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु दक्षिणा कार्यक्रम के विशेष अभियान के साथ नए सत्र की शुरुआत करने की परंपरा रही है।

माना जा रहा है कि यूपी में भाजपा हर गांव के पुरोहित, छोटे बड़े मंदिर के पुजारी समेत साधु-संतों को सम्मानित करेगी। इस अभियान के जरिए एक बड़े वर्ग को अपने साथ जोड़ने पर काम तो करेगी ही साथ ही यह भी संदेश देना चाहेगी कि भाजपा उन्हें महत्व देती है और वह उनकी प्राथमिकता में हैं।

गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने गुरु की पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने गुरु की पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।

जाति की सियासत से आगे निकलने की भाजपा की कोशिश
उत्तर-प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी सियासी दल जातियों को साधने में जुट गए हैं। बसपा ने तो यूपी में ब्राह्मणों को साधने की शुरुआत भी अयोध्या में जय श्रीराम के नारे से कर दी है तो वहीं समाजवादी पार्टी भी परशुराम की मूर्ति के बहाने ब्राह्मण सम्मान की बात कर रही है।

हालांकि भाजपा सबका साथ सबका विकास की बात करती है, लेकिन साधु-संतों का सम्मान औऱ गुरुओं का आशीर्वाद की यह कवायद समाज के एक बड़े वर्ग को अपने साथ जोड़ने की रणनीति है।

सेवा से सत्ता का सपना होगा साकार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कहते हैं कि सेवा और सम्मान हमारा मूल आधार है। गुरु पूर्णिमा के दिन हम समाज व राष्ट्र को दिशा दिखाने वाले गुरु, श्रेष्ठजन सबसे संपर्क कर उनके योगदान के लिए आभार जताएंगे। इसी कड़ी में मंदिर, मठ, पूजा स्थलों व अन्य संस्थानों के प्रमुखों से भी भाजपा कार्यकर्ता संपर्क करेंगे।

हर राष्ट्र निर्माण व सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण के लिए मोदी-योगी सरकार के किए गए प्रयासों से अवगत कराएंगे। माना जा रहा है कि भाजपा की ‘सेवा ही संगठन’ अभियान और अब साधु-संतों का सम्मान के पीछे भी सियासी रणनीति है। हालांकि, स्वतंत्र देव सिंह कहते है कि भाजपा के लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व अंत्योदय भाजपा के मूल उद्देश्यों में शामिल हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

रेलवे फाटक में फंसी 35 यात्रियों से भरी बस:सामने से आ रही थी ट्रेन, सिग्नल रेड होने से 500 मीटर पहले ही रुक गई ट्रेन, यात्रियों की सांसें फूलीं, महिलाओं और बच्चों सहित जान बचाकर भागे

News Blast

कानपुर-बुंदेलखंड में घर-घर जाकर भाजपाई बांटेंगे मास्क और कमल की खुशबू वाला सैनिटाइजर, बोतल पर लगी मोदी और योगी की तस्वीर

News Blast

Uttar Pradesh MLC Election Latest News And Updates। MLC Teachers Election Voting For 11 Seats Today In Uttar Pradesh | विधान परिषद में स्नातक और शिक्षक कोटे की रिजर्व 11 सीटों पर मतदान जारी, 199 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

Admin

टिप्पणी दें