May 15, 2024 : 7:54 AM
Breaking News
MP UP ,CG अन्तर्राष्ट्रीय खबरें खेल ताज़ा खबर मनोरंजन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय हेल्थ

World Environment Day 2023 : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मध्य प्रदेश में अभूतपूर्व काम

 

naidunia पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मध्य प्रदेश में अभूतपूर्व काम हो रहा है। सवा दो साल से प्रतिदिन पौधे लगाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देश और दुनिया को पर्यावरण संरक्षण की सीख दे रहे हैं।सीएम के आव्‍हान पर वर्ष 2021 में शुरू किए गए अंकुर अभियान के तहत प्रदेश की जनता अब तक 39 लाख से अधिक पौधे रोप चुकी है और यह प्रक्रिया सतत रूप से चल रही है। नर्मदा जयंती (19 फरवरी 2021) पर अमरकंटक में पौधे रोपकर प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया गया था, जो आज भी जारी है। वे भोपाल में रहें या देश और विदेश में, रोज पौधे रोपते हैं। प्रतिदिन एक पौधे के मान से अब तक वे 2245 पौधे लगा चुके हैं। उनका संकल्प अब जन अभियान बन गया है।

 

मप्र में कोरोना काल में अस्पतालों में आक्सीजन के लिए तड़पते मरीजों को देखकर लोगों ने स्वत: ही पौधे लगाना शुरू किया, तो राज्य सरकार ने भी इस दिशा में काम किया है। अंकुर अभियान के तहत प्रदेश की जनता को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा है। उधर, राजाभोज हवाई अड्डा भोपाल के पास 16 एकड़ में मानव निर्मित श्रीराम वन तैयार किया जा रहा है। इसका जिम्मा राम आस्था मिशन ने संभाला है। यहां शिवराज कैबिनेट ने एक साथ 730 पौधे रोपे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, कर्नाटक और पांडुचेरी में 40 से अधिक पौधे लगा चुके हैं।

Related posts

राजनाथ का एजेंडा- रूस से सुखोई, मिग-29, टी-90 टैंक और सबमरीन के लिए इक्विपमेंट की अर्जेंट सप्लाई

News Blast

विजिलेंस ने वन विभाग के कर्मचारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

News Blast

सुशांत के केस में जांच के लिए मुंबई के लिए रवाना हुए पटना एसपी विनय कुमार, बहन श्वेता ने फिर लगाई पीएम से गुहार

News Blast

टिप्पणी दें