
मप्र में कोरोना काल में अस्पतालों में आक्सीजन के लिए तड़पते मरीजों को देखकर लोगों ने स्वत: ही पौधे लगाना शुरू किया, तो राज्य सरकार ने भी इस दिशा में काम किया है। अंकुर अभियान के तहत प्रदेश की जनता को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा है। उधर, राजाभोज हवाई अड्डा भोपाल के पास 16 एकड़ में मानव निर्मित श्रीराम वन तैयार किया जा रहा है। इसका जिम्मा राम आस्था मिशन ने संभाला है। यहां शिवराज कैबिनेट ने एक साथ 730 पौधे रोपे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, कर्नाटक और पांडुचेरी में 40 से अधिक पौधे लगा चुके हैं।