May 18, 2024 : 10:54 AM
Breaking News
MP UP ,CG Other अन्तर्राष्ट्रीय करीयर क्राइम खबरें खेल टेक एंड ऑटो ताज़ा खबर बिज़नेस ब्लॉग मनोरंजन महाराष्ट्र राज्य राष्ट्रीय

मध्‍य प्रदेश में नौतपा के दूसरे दिन भी पड़ी बौछारें, तापमान भी बढ़ा

naidunia
नौतपा के दूसरे दिन गुरुवार काे नर्मदापुरम एवं जबलपुर में बौछारें पड़ीं। उधर शेष जिलाें में बादल छाए रहे, लेकिन दिन के तापमान में बढ़ाेतरी भी हुई। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक शुक्रवार काे भी रीवा, शहडाेल, जबलपुर संभागाें के जिलाें में कहीं–कहीं बारिश हाे सकती है। मध्यप्रदेश के शेष जिलाें में बादल बने रहने के आसार हैं।साथ ही अधिकतम तापमान में और बढ़ाेतरी हाेने की संभावना है। गुरुवार काे मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगाेन में दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नर्मदापुरम में चार, जबलपुर में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई। मलाजखंड एवं सागर में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां जारी हैं। विशेषकर पूर्वी मप्र में वातावरण में नमी बरकरार रहने से अलग–अलग स्थानाें पर रुक–रुककर बौछारें पड़ रही हैं। गुरुवार काे द क्षि ण–पश्चिम मानसून भी अरब सागर में मालदीव एवं बंगाल की खाड़ी में भी कुछ आगे बढ़ा है।

इस वजह से मानसून पूर्व की गतिविधियाें में और तेजी आने की संभावना बढ़ रही है। गुरुवार काे भाेपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर सहित अधिकतर जिलाें में दिन के तापमान में बढ़ाेतरी हुई। शुक्रवार काे अधिकतम तापमान कुछ और बढ़ने के भी असार हैं।

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षाेभ ईरान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तरी राजस्थान से उत्तरी मप्र से हाेकर अाेडीशा तक एक ट्रफ बना हुआ है।

इस ट्रफ के प्रभाव से पूर्वी मप्र में नमी आ रही है। जिसके चलते शुक्रवार काे रीवा, शहडाेल, जबलपुर, सागर संभागाें के जिलाें में कहीं–कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। शेष जिलाें में बादल बने रहेंगे, लेकिन दिन के तापमान में बढ़ाेतरी हाेने की भी संभावना है। शनिवार से पश्चिमी विक्षाेभ के प्रभाव से प्रदेश के अन्य क्षेत्राें में भी बारिश की गतिविधियाें में तेजी आ सकती है।

शहर अधिकतम न्यूनतम

भाेपाल 40.9 27.4

इंदौर 39.4 25.6

जबलपुर 39.1 24.2

ग्वालियर 41.0 25.5

Related posts

जान देने पहाड़ी से कूदी, पेड़ पर अटकी!:इंदौर की महिला बैंककर्मी ने पातालपानी में छलांग लगाई, बल्ली से बांधकर एक घंटे में निकाला

News Blast

टेक गाइड: पुराने स्मार्टफोन की इस एक सेटिंग में करें चेंज, फोन का चार्जिंग टाइम 20% कम हो जाएगा

Admin

घर में किसी की मौत होती है तो जानिए कैसे आप पर इसका फाइनेंशियल प्रभाव पड़ता है, क्या तैयारी करें

News Blast

टिप्पणी दें