May 19, 2024 : 4:54 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

मौसम का हाल: राजस्थान के माउंट आबू में 60 दिन जमी रही बर्फ अब पिघलने लगी, बारिश से झारखंड में बढ़ी ठंड; मप्र-बिहार में भी लुढ़केगा पारा

[ad_1]

Hindi NewsLocalDelhi ncrThe Winter In Mt Abu, Rajasthan, Started Melting, The Rain Once Again Returned Cold In Jharkhand

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली33 मिनट पहले

कॉपी लिंकयही बूंदें कभी बर्फ बनकर रिकाॅर्ड बना रही थीं । - Dainik Bhaskar

यही बूंदें कभी बर्फ बनकर रिकाॅर्ड बना रही थीं ।

इस सीजन राजस्थान में सर्दी के कई रिकाॅर्ड टूटे, इस दौरान 60 दिन तापमान जमा रहा। मध्यप्रदेश में तेज हवा के कारण दिन का पारा 1 डिग्री लुढ़का, इसमें और गिरावट की सभांवना जताई जा रही है। झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में 30 मिनट तक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास करा दिया। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन में बिहार में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की आएगी कमी।

राजस्थान : माउंट आबू में सर्दी पिघलने लगी, 60 दिन जमी बर्फ

प्रदेश के हिल स्टेशन माउंट आबू में इस सीजन में कई रिकाॅर्ड टूटे। इस बार सर्दी का सीजन नवंबर के पहले सप्ताह से ही शुरू हो गया और फरवरी तक जारी है। इस दौरान 60 दिन तापमान जमा रहा जिससे सुबह-सुबह जगह-जगह बर्फ जमी और 31 दिन तापमान माइनस डिग्री में भी दर्ज किया गया। वहीं, दिसंबर में भी पारा 11 दिन माइनस में रिकाॅर्ड हुआ था।

माउंट के एक खेत में जमी ओस की बूंदें।

माउंट के एक खेत में जमी ओस की बूंदें।

झारखंड: रांची में 30 मिनट की झमाझम बारिश से लौटी ठंड, आज भी छाए रहेंगे बादल

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से कोहरे की चादर लिपटी थी। शाम लगभग 4.30 बजे अचानक काले बादलों ने आकाश को अपने आगोश में ले लिया, जिससे आधे घंटे से अधिक समय तक झमाझम बारिश होती रही। इस दौरान मौसम विभाग ने 3 मिमी बारिश दर्ज की। अनुमान है कि 20 फरवरी काे राज्य के कुछ जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। 21 फरवरी से आसमान साफ हाे जाएगा, ऐसी स्थिति 25 फरवरी तक रहने की संभावना है।

भारी बारिश के कारण समाहरणालय परिसर में पानी भर गया। लोग हुए परेशानी।

भारी बारिश के कारण समाहरणालय परिसर में पानी भर गया। लोग हुए परेशानी।

मध्यप्रदेश: तेज हवा के कारण दिन का पारा एक डिग्री लुढ़का, रात को और बढ़ सकती है सर्दी

राजधानी भोपाल में माैसम का मिजाज फिर बदल गया है। शुक्रवार को धूप निकलने के साथ ही तेज हवा चलने से दिन का तापमान 1 डिग्री लुढ़क गया, जिससे चार- पांच दिन से दिन में पड़ रही तपिश से राहत मिली। इस दौरान दिन का तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।

यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। ठंडी हवा चलने से सुबह 3 घंटे में तापमान में सिर्फ 1.8 डिग्री का ही इजाफा हाे सका। माैसम विभाग के मुताबिक हवा का रुख उत्तर पूर्वी है। वहीं, अगले 24 घंटे में रात के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हाेने का अनुमान है।

बिहार: पटना में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की आएगी कमी

राजधानी पटना के साथ-साथ प्रदेशभर में खिल रही धूप से सर्दी का अहसास कम हो रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि भले ही दिन का तापमान बढ़ रहा है, लेकिन अभी ठंड खत्म नहीं हुई है।

आज राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बिहार में कल से उत्तरी एवं उत्तरी-पश्चिमी हवा का प्रवाह देखने को मिलेगा। साथ ही एक-दो दिन बाद प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी हो सकती है।

[ad_2]

Related posts

राज्य में आज सबसे ज्यादा 139 मरीजों की मौत, 20 दिन में 1714 मरीजों की जान गई; संक्रमितों की संख्या 80 हजार के पार पहुंची

News Blast

दहेज प्रताड़ना पर पति को 6 महीने की कैद:गुना में शादी के 10 वर्ष बाद महिला ने दर्ज कराया था दहेज प्रताड़ना का केस; पति करता था मारपीट

News Blast

24 घंटे में कोरोना के 252 नए केस मिले, कुल 10695 संक्रमित, 447 की मौत; सागर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भूले सोशल डिस्टेंसिंग

News Blast

टिप्पणी दें