March 29, 2024 : 6:24 PM
Breaking News
MP UP ,CG क्राइम खबरें राज्य राष्ट्रीय

दहेज प्रताड़ना पर पति को 6 महीने की कैद:गुना में शादी के 10 वर्ष बाद महिला ने दर्ज कराया था दहेज प्रताड़ना का केस; पति करता था मारपीट

दहेज प्रताड़ना पर पति को 6 महीने की कैद:गुना में शादी के 10 वर्ष बाद महिला ने दर्ज कराया था दहेज प्रताड़ना का केस; पति करता था मारपीट

गुना8 घंटे पहले
न्यायालय ने आरोपी पति को 6 महीने की सजा सुनाई है। - Dainik Bhaskar
न्यायालय ने आरोपी पति को 6 महीने की सजा सुनाई है।

गुना। जिले के राघोगढ़ इलाके में दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति को न्यायालय ने 6 महीने की सजा सुनाई है। 6 वर्ष तक चली सुनवाई के बाद सोमवार को अदालत ने अपना निर्णय दिया। आरोपी पति को 6 महीने के सश्रम कारवास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 1 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्राची पांडे की अदालत ने सजा सुनाई है।

सहायक मीडिया सेल प्रभारी एवं सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी मयंक भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2015 में 6 दिसंबर को इकलेश बाई ने थाना जामनेर में रिपोर्ट लिखाई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि इकलेश बाई कि शादी वर्ष 2005 में ग्राम कुडंईमारु में कोमलसिंह के साथ हुई थी। कुछ समय तक तो सब ठीक चलता रहा, लेकिन फिर उसके पति ने दहेज के लिए महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। रोज उसके साथ मारपीट की जाती थी। कई वर्षों तक यह क्रम चलता रहा। इसके बाद महिला ने थाने में पहुंचकर पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

महिला के पति द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट किये जाने की रिपोर्ट पर थाना जामनेर में धारा 498ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 6 वर्ष तक चली सुनवाई के बाद महिला के पति को दोषी पाया गया। न्यायालय ने आरोपी कोमल सिंह को धारा 498ए में 6 माह की सजा सुनाई। साथ ही आरोपी को 1 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया। मामले में शासन की ओर से पैरवी मयंक भारद्वाज एडीपीओ राघौगढ़ ने की.

Related posts

मानवता पर हावी युद्ध की सनक, दुनिया भर के देश बढ़ा रहे अपना सैन्य खर्च, डालें एक नजर

News Blast

2024 में ममता के दिल्ली कूच का ऐलान:दो दिन बाद दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में ममता की वर्चुअल रैली, तृणमूल का चुनावी नारा होगा- जिसे देश चाहता है

News Blast

मां की डांट के बाद किशोर फंदे से झूला:सुसाइड नोट में लिखा- फ्री फायर गेम में 40 हजार रुपए गंवा चुका हूं, आई एम सॉरी मां, आप रोना मत

News Blast

टिप्पणी दें