May 10, 2024 : 4:38 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

जान की कीमत मात्र ₹200: गोपालगंज में मछली के लिए हुआ विवाद, ₹200 के लिए छोटे भाई की चाकू मारकर कर दी हत्या

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गोपालगंजकुछ ही क्षण पहले

कॉपी लिंकशव के पास मृतक की पत्नी और बच्चे। - Dainik Bhaskar

शव के पास मृतक की पत्नी और बच्चे।

बरौली थाना क्षेत्र के रुपनछाप गांव का मामलाबड़े भाई नरेश बिंद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपालगंज के बरौली में एक बड़े भाई ने महज ₹200 के लिए छोटे भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से रूपन छाप गांव में सनसनी फैल गई। दोनों एक साथ मछली मारने के लिए गए हुए थे। स्थानीय पुलिस ने बड़े भाई रामनरेश बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान अजय बिंद के रूप में की गई है। उसकी पत्नी फूलमती देवी ने थाने में FIR दर्ज कराई है।

मछली बेचने को लेकर हुआ था विवादरामनरेश बिंद, राजेंद्र बिंद और अजय बिंद तीनों भाई मछली का कारोबार करते हैं। मछली बेचने में पैसे का कुछ विवाद हुआ जिसके बाद रामनरेश बिंद ने अपने दोनों भाइयों पर चाकू चला दी। इसके बाद अजय को कई बार चाकू घोंपा, जिसमें वह अधमरा हो गया। घरवालों ने किसी तरह बीचबचाव किया। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले गए। इसमें अजय बिंद की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि राजेंद्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है।2 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने 2 घंटे के अंदर आरोपी रामनरेश बिंद को गिरफ्तार कर लिया। बरौली थानाध्यक्ष ने घर जाकर उसकी गिरफ्तारी की। मौत के बाद अजय की पत्नी फूलमती देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

[ad_2]

Related posts

कहीं हीट वेव, कहीं बर्फ जम रही: राजस्थान के जैसलमेर में पारा 40 डिग्री, MP में भी टेम्परेचर 38 के पार; हिमाचल के कई इलाकों में तापमान माइनस में

Admin

पेगासस जासूसी केस: राहुल गांधी ने गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा, बोले- राफेल मामले में FIR रोकने के लिए CBI डायरेक्टर को ब्लैकमेल किया गया

Admin

12 साल के बच्चे ने दो साल के छोटे भाई को मालगाड़ी के आगे खड़ा किया, इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर भी इंजन में फंसा बच्चा; खरोंच तक नहीं आई

News Blast

टिप्पणी दें