May 19, 2024 : 4:25 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

कार्रवाई: गीता कॉलोनी में जबरन धर्म परिवर्तन कराया, दो अरेस्ट

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली16 दिन पहले

कॉपी लिंकप्रतीकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक फोटो

गीता कॉलोनी इलाके में किशोर ने एक विशेष धर्म के चार लोगों पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। इल्जाम लिंग और धर्म परिवर्तन के है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर एक नाबालिग समेत मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 16 वर्षीय पीड़ित परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहता है। आरोप है वर्ष 2017 में वह डांस करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात रिहान से हुई।

रिहान उसे डांस करवाने लेकर जाने लगा। रिहान ने उसकी मुलाकात साहिल उर्फ शैली, सनाया खान और सद्दाम खान से करवाई। ये लोग उसे नशे के इंजेक्शन व दवाई देने लगे। 2018 में ऑपरेशन कराकर पीड़ित का लिंग परिवर्तन करा दिया गया। उसने पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। उसके साथ कुकर्म भी किया गया। इसके बाद किशोर को मुस्लिम बन नमाज पढ़ने के लिए कहा गया।

आरोपियों ने उसकी पिटाई की। लॉकडाउन में वह उनके चंगुल से छूटकर भाग गया। परिजनों को आपबीती बताई। आरोप है कि 20 दिसंबर को चारों आरोपी पीड़ित के फ्लैट पर पहुंच गए। करीब डेढ़ लाख रुपए और सोने की चेन लूट ली। पीड़ित वहां से भाग निकला और मामले की सूचना पुलिस को दी।

[ad_2]

Related posts

कृषि कानून रद्द करने की अर्जी: सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई; मजबूती से पक्ष रखने के लिए किसानों ने 500 जत्थेबंदियों का डेटा बनाया

Admin

राम जन्म भूमि पूजन के लिए 24 घंटे चलने वाला हवन शुरु

News Blast

कृषि कानूनों का विरोध LIVE: किसानों ने टोल प्लाजा फ्री करना शुरू किया; दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-आगरा हाईवे जाम करेंगे

Admin

टिप्पणी दें