April 26, 2024 : 5:20 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

नई प्रजाति: अमेरिका के वर्षावन में मिली फ्रेंच फ्राय जैसी दिखने वाली फूलों की प्रजाति, कई दशकों जंगल में छिपा हुआ था फूल

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

एक महीने पहले

कॉपी लिंकअलग किस्म के फूल की नई प्रजाति का नाम सायनिया हेलुएनसिस हैइसे संरक्षित करने के लिए नर्सरी में उगाएंगे वैज्ञानिक

अमेरिका के वर्षावन में पौधों की नई प्रजाति मिली है। ये देखने में फ्रेंच फ्राय जैसी दिखती है। विशेषज्ञों का मानना है, यह अपनी तरह की दुनिया की पहली प्रजाति है। फूलों की इस नई किस्म का नाम सायनिया हेलुएनसिस है। हवाई के वर्षावनों में मिली इस प्रजाति का एक हिस्सा अलग किया गया है, इसे वैज्ञानिक नर्सरी में उगाएंगे।

जंगल की गहराई में मिला पौधा

हवाई के डिपार्टमेंट ऑफ लैंड एंड नेचुरल रिसोर्सेस के पौधों के विशेषज्ञ मैथ्यु कीर का कहना है, ऐसे दुर्लभ पौधों को नर्सरी में लगाकर संरक्षित किया जा रहा है। इसकी खोज पौधों के विशेषज्ञ हैंक ओपनहीमर और उनकी टीम ने मिलकर की है। यह पौधा जंगह की गहराई में मिला है।

जिस ऊंचाई पर नई प्रजाति मिली है, उसके आसपास ऐसे और पौधों को ढूंढने के लिए ट्रैकिंग की गई।

जिस ऊंचाई पर नई प्रजाति मिली है, उसके आसपास ऐसे और पौधों को ढूंढने के लिए ट्रैकिंग की गई।

इसे संरक्षित करने की तैयारी

एक्सपर्ट के मुताबिक, जिस ऊंचाई पर नई प्रजाति मिली है, उसके आसपास ऐसे और पौधों को ढूंढने के लिए ट्रैकिंग की गई। अभी तक दूसरी जगह पर यह प्रजाति नहीं मिल सकी है, इसलिए इसे संरक्षित करने की तैयारी चल रही है।

डिपार्टमेंट ऑफ लैंड एंड नेचुरल रिसोर्सेस ने सोशल मीडिया पर इस पौधे की तस्वीरें शेयर कीं। बताया, कैसे ये पौधे ऊंचाई पर लम्बे समय से छिपे हुए थे। पौधों के विशेषज्ञ स्टीव पर्लमैन कहते हैं, ‘धरती पर पौधों की ऐसी भी प्रजातियां हैं जिसे हमने आज तक नहीं देखा। इसलिए ऐसे पौधों के लिए हम सर्चिंग करते रहेंगे।’

पौधे को ढूंढने वाली टीम का कहना है, हवाई यूनिवर्सिटी के पौधों की प्रजाति को बचाने के लिए प्रोग्राम तैयार किया है। इसमें विलुप्ति की कगार पर खड़े 250 पौधों के नाम शामिल हैं। इसमें हाल ही में मिली नई प्रजाति का नाम भी शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें

[ad_2]

Related posts

जो लोग सुन नहीं सकते उनकी मदद करेगा ट्रांसपेरेंट मास्क, इसके जरिए होठों को वे पढ़ सकेंगे; इंग्लैंड की महिला ने बनाकर बांटे ऐसे 100 मास्क

News Blast

एक्सपर्ट से समझिए- कोरोनाकाल में फेफड़े पंक्चर होने का मतलब क्या है और क्यों रीयूजेबल एन95 मास्क लगाने से बचना चाहिए?

News Blast

चातुर्मास शुरू, 15 नवंबर तक:दिन में एक बार भोजन करते हैं साधू-संत; मौन व्रत भी किए जाते हैं इस दौरान

News Blast

टिप्पणी दें