May 18, 2024 : 11:17 PM
Breaking News
MP UP ,CG

भोपाल में बीमार मां को अस्पताल में भर्ती करने से एक दिन पहले 22 साल की बेटी ने फांसी लगाई; मामा के यहां रह रही थी

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Madhya Pradesh Bhopal Girl Commits Suicide By Hanging Herself Before Hospitalizing Her Mother

भोपाल30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टीलाजमालपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पिता करीब तीन साल पहले तलाक लेने के बाद अलग रह रहे हैं
  • लड़की अपनी मां और दो भाइयों के साथ मामा के यहां रहती थी

भोपाल में 22 साल की लड़की ने बीमार मां को अस्पताल में भर्ती करने से एक दिन पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मां को टीबी होने के बाद से वह परेशान थी। लड़की अपनी मां और भाइयों के साथ पिता के अलग होने के बाद से मामा के यहां रह रही थी।

इंद्रा नगर, टीला जमालपुरा निवासी 42 वर्षीय सुनील कैथिल प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बहन का करीब 3 साल पहले तलाक हो चुका था। इसके बाद से बहन अपने दोनों बेटों और 22 साल की बेटी रेखा बेलिया के साथ उन्हीं के घर पर रह रही। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उन्होंने पत्नी से रेखा के बारे में पूछा। पत्नी ने बताया कि रेखा फर्स्ट फ्लोर पर अपने कमरे में है।

काफी देर तक उसकी कोई आवाज नहीं आने पर वे उसे देखने उसके कमरे में गए, तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने परिजन की मदद से किसी तरह दरवाजा खोला, तो अंदर रेखा दुपट्टे पर फंदे पर दिखाई दी। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना करीब एक बजे रात पुलिस को मिली।

मामले की जांच कर रहे, विवेचना अधिकारी मान सिंह ने बताया कि मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। न ही परिजन ने किसी तरह की आशंका जताई है। ऐसे में आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन परिजन ने रेखा के मानसिक तनाव में होने की पुष्टि की है।

मां को आज अस्पताल में भर्ती करना था

सुनील ने पुलिस को बताया कि रेखा फिलहाल कुछ नहीं कर रही थी। वह मां के काम में ही मदद कर देती थी। उसकी मां की तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें टीबी हो गया है। इसीलिए उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती करना था। इसको लेकर रेखा बेहद तनाव में थी। उसके बाद अब एक बड़ा और एक छोटा भाई रह गया है।

वह एक-दो दिन से गुमसुम भी रह रही थी, लेकिन उसने किसी से कुछ कहा नहीं था। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आया था कि वह इस तरह का कोई कदम भी उठा सकती है। रेखा के पिता हरि सिंह करीब 3 साल पहले ही तलाक लेकर अलग रह रहे हैं। उनसे अब ज्यादा संपर्क भी नहीं है।

Related posts

MP के सभी स्कूल 31 जनवरी तक बंद, मेले-रैली और सभी बड़े आयोजनों पर रोक

News Blast

लोकभवन के सामने दो बच्चों के साथ मिट्टी का तेल डालकर दंपती ने खुद को जलाने का प्रयास किया, पुलिस ने हिरासत में लिया

News Blast

20 दिन पहले अवैध फैक्ट्री पर पड़ा था छापा, फिर भी चालू था पटाखा बनाने का काम 

News Blast

टिप्पणी दें