May 8, 2024 : 6:38 AM
Breaking News
MP UP ,CG

बाइक सवार ने मवेशी को टक्कर मारी; मौके पर ही मौत, युवक रेलिंग में घुसे, घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Breaking The Bike Rider Hit Nandi; Cattle Die Instantly, Youth Enter Railing, Incident Captured In CCTV Cameras

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के करोंद इलाके में तेज रफ्तार बाइक सवार ने सांड को टक्कर मार दी। इससे सांड की मौके पर ही मौत हो गई।

  • देर रात करोंद इलाके की घटना, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सांड का अंतिम संस्कार किया
  • बाइक सवारों की तलाश में पुलिस अस्पताल जाकर वहां से जानकारी जुटा रही

राजधानी के करोंद इलाके में देर रात बाइक सवारों के उत्पात ने एक सांड (नंदी) की जान ले ली। इसमें एक बाइक सवार भी घायल होना बताया जा रहा है। लेकिन वह मौके से भाग गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद अब पुलिस घायलों का पता लगाने के लिए अस्पतालों से जानकारी ले रही है। सुबह तक किसी का भी पता नहीं चल पाया था। इधर, घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सांड का अंतिम संस्कार किया।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख विनोद जोहरे ने बताया कि घटना करोंद इलाके के विवेकानंद नगर रोड की है। रात करीब साढ़े 12 बजे उन्हें एक मवेशी के सड़क पर पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी है। इसके बाद इलाके में सीसीटीवी कैमरों को देखा गया, तो पास के एक मकान के सीसीटीवी कैमरों से घटना के बारे में पता चला।

कुछ बाइकर्स तेज रफ्तार में सड़क पर बाइक दौड़ाते नजर आए। उनमें से एक बाइक सवार बहुत तेज गति से सांड से भिड़ गया। वह आगे जाकर रेलिंग में घुस गया। हालांकि घटना के बाद वे वहां से भाग गए। सुबह हमने सांड का अंतिम संस्कार किया। पुलिस को भी घटना की शिकायत की है। पुलिस के साथ हम आसपास के अस्पतालों में युवकों के बारे में पता लगा रहे हैं। उनके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कराएंगे।

0

Related posts

सड़क किनारे खड़े ट्रक से कार भिड़ी; भवानी धाम बिल्डर महेश सिंह राजपूत के 21 साल के भतीजे की मौत, दो घायल

News Blast

कमलनाथ के रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए, वापस जाओ के नारे लगाए; पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा

News Blast

Night curfew का पालन नहीं करने वालों पर द‍िल्‍ली पुल‍िस की बड़ी कार्रवाई, 228 पर दर्ज की FIR, 637 पर लगाया जुर्माना

News Blast

टिप्पणी दें