April 26, 2024 : 9:52 PM
Breaking News
MP UP ,CG

बाइक सवार ने मवेशी को टक्कर मारी; मौके पर ही मौत, युवक रेलिंग में घुसे, घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Breaking The Bike Rider Hit Nandi; Cattle Die Instantly, Youth Enter Railing, Incident Captured In CCTV Cameras

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल के करोंद इलाके में तेज रफ्तार बाइक सवार ने सांड को टक्कर मार दी। इससे सांड की मौके पर ही मौत हो गई।

  • देर रात करोंद इलाके की घटना, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सांड का अंतिम संस्कार किया
  • बाइक सवारों की तलाश में पुलिस अस्पताल जाकर वहां से जानकारी जुटा रही

राजधानी के करोंद इलाके में देर रात बाइक सवारों के उत्पात ने एक सांड (नंदी) की जान ले ली। इसमें एक बाइक सवार भी घायल होना बताया जा रहा है। लेकिन वह मौके से भाग गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद अब पुलिस घायलों का पता लगाने के लिए अस्पतालों से जानकारी ले रही है। सुबह तक किसी का भी पता नहीं चल पाया था। इधर, घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सांड का अंतिम संस्कार किया।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख विनोद जोहरे ने बताया कि घटना करोंद इलाके के विवेकानंद नगर रोड की है। रात करीब साढ़े 12 बजे उन्हें एक मवेशी के सड़क पर पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी है। इसके बाद इलाके में सीसीटीवी कैमरों को देखा गया, तो पास के एक मकान के सीसीटीवी कैमरों से घटना के बारे में पता चला।

कुछ बाइकर्स तेज रफ्तार में सड़क पर बाइक दौड़ाते नजर आए। उनमें से एक बाइक सवार बहुत तेज गति से सांड से भिड़ गया। वह आगे जाकर रेलिंग में घुस गया। हालांकि घटना के बाद वे वहां से भाग गए। सुबह हमने सांड का अंतिम संस्कार किया। पुलिस को भी घटना की शिकायत की है। पुलिस के साथ हम आसपास के अस्पतालों में युवकों के बारे में पता लगा रहे हैं। उनके खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कराएंगे।

0

Related posts

भोपाल के करोंद में मास्क न लगाने पर लगवाई उठक-बैठक, 1100 लोगों से वसूला एक लाख 17 हजार रुपये जुर्माना

News Blast

जुए के विवाद में फिर खूनी संघर्ष: जबलपुर में आधी रात हुई फायरिंग, चले बम और चाकू, दोनों पक्षों से दो लोग घायल

Admin

जीतू पटवारी का कृषि मंत्री पर आपत्तिजनक बयान; बोले- जब सदन में कर्जमाफी के सवाल का जवाब दे रहे थे, तब क्या शराब पीकर या भांग खाकर बोल रहे थे

News Blast

टिप्पणी दें