- डिज्नी प्लस मल्टीप्लेक्स के उदय शंकर ने 7 फिल्मों की OTT रिलीज की जानकारी दी
- इस साल जुलाई से लेकर अक्टूबर के बीच होगा इन सभी फिल्मों का OTT प्रीमियर
दैनिक भास्कर
Jun 29, 2020, 08:22 PM IST
मुंबई.
बॉलीवुड स्टार्स ने सोमवार को अपनी आने वाली फिल्मों की रिलीज के बारे में ऑनलाइन जानकारी दी। सोमवार को वरुण धवन की मेजबानी में आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार और अजय देवगन जूम कॉल पर फिल्मों की रिलीज का अनाउंसमेंट किया। इस इवेंट में जानकारी दी गई कि सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा की 24 जुलाई को ओटीटी रिलीज होगी। बाकी सितारों की फिल्म आने वाले महीनों में डिज्नी प्लस और हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर OTT रिलीज हो रही हैं।
स्टार्स ने बताई रिलीज हो रही फिल्मों की डीटेल्स
- अक्षय कुमार ने लक्ष्मी बॉम्ब का पोस्टर रिलीज किया। इसमें किन्नर बने अक्षय की डरावनी आंखें नजर आईं। उन्होंने फिल्म के बारे में भी बताया। अक्षय की किआरा आडवाणी के साथ यह तीसरी फिल्म है।
- अजय देवगन ने भुज का पोस्टर शेयर किया। इसमें अजय देवगन और संजय दत्त नजर आ रहे हैं। रीयल लाइफ स्टोरी पर बनी फिल्म के बारे में अजय ने बताया कि 24 घंटे के अंदर किस तरह सेना की मदद की गई थी।
- आलिया भट्ट ने सड़क 2 के बारे में बताया कि फिल्म मेकिंग के दौरान परिवार साथ में था, यह अलग अनुभव था। सड़क 2 का पोस्टर रिलीज किया इसमें कोई कलाकार नजर नहीं आ रहा। आलिया बोलीं कि पोस्टर में कोई एक्टर नहीं है तो लोग क्या बोलेंगे! पोस्टर में कैलाश मानसरोवर की तस्वीर है और एक सड़क दिखाई दे रही है।
-
अभिषेक बच्चन ने द बिग बुल के बारे में बताया कि ये अजय देवगन के साथ उनकी दूसरी फिल्म है। बिग बुल महत्वाकांक्षाओं की कहानी है। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाकर हमें अच्छा लगा तो दर्शकों को भी अच्छा लगेगा।
-
वरुण ने कुणाल की लूटकेस और विद्युत जामवाल की खुदा हाफिज के बारे में बताया। सुशांत की दिल बेचारा से संजना डेब्यू कर रही हैं। खुदा हाफिज और लूटकेस के पोस्टर भी रिलीज किए गए।
सितारों ने लॉकडाउन के अनुभव शेयर किए
20 साल में पहली बार इतने दिन घर पर रहा- अक्षय
20 साल के करियर में इतने दिन घर पर रहा। इतने दिनों में तो मैं और डेविड धवन मिलकर दो-तीन पिक्चर बना लेते हैं। बहरहाल, इस जिंदगी का भी अपना मजा है। ये जिंदगी न मिलेगी दोबारा।
शनिवार को फिल्म देखने के लिए क्रेजी था। खाना खाने की याद नहीं रहती थी, लेकिन फिल्म देखने की बेसब्री रहती थी। महामारी के बीच मैं हमेशा से मानता हूं कि जिसे बदल नहीं सकते उसे अपना लें। परिवार दोस्तों के साथ लिविंग में रूम में बैठकर फिल्म देखो। क्योंकि शो टाइम, इंटरवल, खाना सब आपकी पसंद का होगा।
मेडिटेशन से सुकून मिला- आलिया
मैंने गिटार क्लासेज शुरू की है। हफ्ते में 3- 4 क्लास कर रही हूं। मेडिटेशन कोर्स कर रही हूं। इससे मुझे बड़ा सुकून मिल रहा है। खूब टीवी देखा। बेकिंग की और टीवी पर कई सारे क्लासिक शो और मूवीज देखीं।
अब रोज थिएटर जाना संभव नहीं- अजय देवगन
22 साल पहले मैं लॉकडाउन हो गया था, इसलिए मैंने सोचा बदला ले लूं इसलिए सब लॉकडाउन कर दिया। जब मैं घर पर ज्यादा रहता हूं तो घर पर सबको तंग करता हूं। जब अकेले होते थे तो रोज रात को एक डेढ़ घंटा वेब शो देखता था। थिएटर में जाना और घर पर फिल्में देखना अलग है। हम फिल्म बनाते हैं, लड़ाई झगड़े झेलते हैं। ये संतुलन लोगों को मिलेगा कि दोनों जगह ही फिल्में रहेंगी। थिएटर रोज जाना संभव नहीं है। हमारे पास ये नया माध्यम है जिसके यूजर बहुत ज्यादा हैं, हम अच्छी फिल्में बनाएंगे, हर किसी के पसंद की। महामारी एक नई चीज शुरू करने का जरिया बना है, ये आगे भी इसी रास्ते पर चलेगा।
BIGGG ANNOUNCEMENT… #AkshayKumar, #AjayDevgn, #AbhishekBachchan, #AliaBhatt, #VarunDhawan will be LIVE on #DisneyPlusHotstar with #UdayShankar [President, The Walt Disney Co and Chairman, Star & Disney India]… Mark your calendars: TOMORROW, Monday, 29 June 2020, 4.30 pm. pic.twitter.com/5qUBbVfMiJ
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 28, 2020
अजय-सलमान ने की थी 400 करोड़ की डील
डिज्नी प्लस हॉटस्टार उस कंपनी के तहत आती है, जिसके दायरे में स्टार प्लस, स्टार गोल्ड भी हैं। इन सबके साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार का पुराना नाता रहा है। अजय और सलमान के साथ स्टार की कुछ साल पहले 400 करोड़ की डील हुई थी।
अजय को जब कंपनी ने ‘भुज’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का ऑफर दिया तो अजय मना नहीं कर सके। अक्षय कुमार की हाउसफुल सीरीज की फिल्में भी इसी कंपनी के साथ बनती और डिस्ट्रीब्यूट होती रही हैं। अभिषेक बच्चन की द बिग बुल भी अजय देवगन के को-प्रोडक्शन की है।
डिजिटल रिलीज से सिनेमाघरों को खतरा नहीं
इन बड़े सितारों की फिल्मों के डिजिटल पर जाने से डिस्ट्रीब्यूटर और एग्जीबिटर बिरादरी ने अभी तक विरोध दर्ज नहीं किया है। डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय राठी का कहना है कि फिल्मों को कहां पर देना है, इसका अधिकार और फाइनल कॉल हमेशा प्रोड्यूसर का होता है। वे फिल्में बनाते हैं। निर्माताओं और एक्जीबिटर के बीच 100 साल का संबंध है। वह कभी नहीं टूटेगा। अच्छी बात यह है कि सिनेमा हर हाल में रहेगा। सिनेमाघरों में नए कंटेंट की कमी नहीं है, वे जब भी खुलेंगे, तब चलेंगे।
6 महीने में तैयार हो रही हैं फिल्में
टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो चुकी है कि 6 महीने में ही बड़े बजट की फिल्में भी शूट होकर रिलीज की दहलीज तक पहुंच जाती है। ऐसा रोहित शेट्टी से लेकर संजय लीला भंसाली तक भी कर लेते हैं। अक्षय कुमार तो साल में ऐसी चार फिल्में तैयार कर लेते हैं। तो हिंदी और गैर हिंदी भाषी फिल्मों को जोड़ लिया जाए तो अगले छह, आठ महीने में सिनेमाघरों के लिए भरपूर कंटेंट रहने वाला है। वे जैसे ही खुलते हैं, वैसे ही काम शुरू हो जाएगा।