May 20, 2024 : 12:24 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार; 54 लाख से ज्यादा ठीक हुए, 4.98 लाख लोगों की जान गई

  • छह महीने पहले 31 मई को चीन ने सबसे पहले कोरोनावायरस की जानकारी दी थी, तब चीन में 54 मामले थे
  • अमेरिका में अब तक 1 लाख 27 हजार 795 लोगों की मौत, यहां 10.68 लाख ठीक हुए

दैनिक भास्कर

Jun 27, 2020, 11:44 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा एक करोड़ पर पहुंच गया है।  इनमें 54 लाख 14 हजार 646 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, 4 लाख 98 हजार 952 लोगों की मौत हो चुकी है। 

इस बीच, मिस्र में संक्रमण के लगातार बढ़ने के बावजूद सरकार ने कोरोनावायरस के प्रतिबंध हटा दिए हैं। यहां शनिवार से कैफे, क्लब, जिम, धार्मिक स्थल खोल दिए गए हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली ने कहा कि कैफे 25 प्रतिशत क्षमता के साथ ही खोले जाएंगे और धार्मिक स्थलों पर साप्ताहिक प्रेयर नहीं होगी। यहां पर संक्रमण के 62 हजार 755 मामले आ चुके हैं।

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 25,73,727 1,27,845     10,70,367
ब्राजील 12,80,335 56,121 6,97,526
रूस  6,27,646 8,969 3,93,352
भारत 5,28,136 16,096 3,09,829
ब्रिटेन 310,250 43,514 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,94,985 28,338 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,72,364 8,939 1,59,806
चिली 2,67,766 5,347  2,28,055
इटली 2,40,136 34,716 1,88,584
ईरान 2,20,180 10,364 1,80,661

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • सर्बिया के रक्षामंत्री अलेक्जेंडर वुलिन कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले रक्षा मंत्रालय के सचिव कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके संपर्क में आने के बाद रक्षा मंत्री भी वायरस की चपेट में आ गए।

अब तक 4 लाख 97 हजार मौतें

चीन : स्थानीय मामले बढ़े
यहां शुक्रवार को कुल 21 नए मामलों की जानकारी दी गई है। खास बात ये है कि ये सभी मामले स्थानीय हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में स्थानीय मामलों का बढ़ना इस बात की तरफ इशारा है कि यहां संक्रमण पर काबू पाने के दावे पूरी तरह सही नहीं हैं। 21 में 17 मामले राजधानी बीजिंग के हैं। हालांकि, इस दौरान किसी मौत की जानकारी सामने नहीं आई।   

बीजिंग की एक लेक के किनारे मौजूद लोग। चीन में शुक्रवार को 21 नए मामले सामने आए। इनमें से 17 बीजिंग के हैं। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा है कि होलसेल मार्केट दोबारा खोलने पर विचार नहीं किया गया है।

ब्राजील : एक दिन में फिर सबसे ज्यादा केस
ब्राजील में शुक्रवार को 46 हजार 860 मामले सामने आए। इसी दौरान 990 लोगों की मौत हो गई। जायर बोल्सोनोरो की सरकार पर डब्ल्यूएचओ का दबाव बढ़ रहा है। सरकार ने मास्क तो जरूरी किया लेकिन कम्युनिटी ट्रांसमिशन रोकने के उपाय नहीं किए। इस बीच, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर ब्राजील ने जल्द ही संक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम नहीं उठाए तो इसका देश की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर हो सकता है।  

ब्राजील में शुक्रवार को करीब 47 हजार नए संक्रमित सामने आए।  फोटो मनाउस शहर के कब्रिस्तान का है। यहां एक महिला कोविड-19 से मारे गए रिश्तेदार की कब्र पर फूल चढ़ाने पहुंची।

फिलिस्तीन : 207 नए मामले 
फिलिस्तीन में शनिवार को 207 नए मामले सामने आए। यहां अब कुल मामले 1795 हो गए। हेल्थ मिनिस्टर माई अल कैला ने एक बयान में कहा- पांच मार्च के बाद एक दिन में सामने आया संक्रमितों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि हेब्रोन जिले में सबसे ज्यादा मामले हैं। अब तक कुल 620 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, पांच की मौत हो चुकी है।

अमेरिका : 16 राज्य ज्यादा प्रभावित
अमेरिका में शुक्रवार को 40 हजार 870 नए मामले सामने आए। देश के 50 में 16 राज्यों में हालात ज्यादा खराब हैं। अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद हुए प्रदर्शनों को इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। फ्लोरिडा और टेनेसी में संक्रमण की रफ्तार बाकी राज्यों की तुलना में ज्यादा है। कोरोना टास्क फोर्स के सदस्य डॉक्टर एंथोनी फौसी ने माना है कि कुछ राज्यों में संक्रमण पर काबू पाने में ज्यादा कामयाबी नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 

टेनेसी के स्प्रिंगफील्ड में शुक्रवार को एक मरीज का टेस्ट करने के पहले डॉक्टर। अमेरिका के 16 राज्यों में संक्रमण की रफ्तार ज्यादा है। इनमें भी फ्लोरिडा और टेनेसी आगे हैं। 

सऊदी अरब : तेजी से बढ़ा संक्रमण
सऊदी अरब में संक्रमण फिर तेजी से फैल रहा है। सीएनएन के मुताबिक, पिछले महीने दी गई ढील के बाद राजधानी रियाद और उसके पास के इलाकों में संक्रमण तेजी से फैला है। यहां बाद में फिर पाबंदियां लगाई गईं लेकिन, तब तक नुकसान हो चुका था। पिछले 24 घंटों में 3,938 नए मामले सामने आए। कुल संख्या 1 लाख 74 हजार 577 हो गई। इसी दौरान 46 लोगों की मौत हुई। मरने वालों का कुल आंकड़ा 1474 हो गया।

ईयू : तीन देशों के यात्रियों पर रोक लगाने की तैयारी
यूरोपीय यूनियन यानी ईयू महामारी को देखते हुए अमेरिका, ब्राजील और रूस से आने वाले पैसेंजर्स पर रोक लगा सकता है। इस बारे में आखिरी फैसला 1 जुलाई को लिया जा सकता है। एक डिप्लोमैट के मुताबिक, यूरोपीय देशों में संक्रमण काबू में आ रहा है लेकिन, अमेरिका, ब्राजील और रूस में यह तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को एक मीटिंग में फैसला किया गया है कि 18 देशों से आने वाले पैसेंजर्स पर कोई रोक नहीं होगी। चीन से लोग आ सकेंगे लेकिन, उनकी पूरी जांच की जाएगी।  

ईयू के डिप्लोमैट्स की शुक्रवार को एक मीटिंग हुई। इसमें कुछ देशों से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध के बारे में विचार किया गया। माना जा रहा है कि 1 जुलाई से अमेरिका, रूस और ब्राजील से आने वाले पैसेंजर्स पर रोक लगा दी जाएगी। (फाइल)

Related posts

दिल्ली, एनसीआर में 140 किमी रेलवे लाइन के किनारों से हटेंगी 48 हजार झुग्गियां, आदेश के खिलाफ देश की कोई अन्य कोर्ट स्टे आर्डर न दे

News Blast

UP News: गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया मना तो युवक ने लगा ली फांसी

News Blast

वित्त एवं संविदा कमेटी की बैठक में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

News Blast

टिप्पणी दें